Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी'

 

बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान

Sharvari, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 15:44 IST

सोशल मीडिया के जरिए सितारे अपने खास पलों को फैंस के साथ साझा करते हैं, ताकि वह उनसे जुड़े रह सकें। इस कड़ी में शरवरी वाघ ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीरों में वह काफी खुश नजर आ रही है। बता दें कि उनका बर्थडे 14 जून को होता है, लेकिन तस्वीरें उन्होंने मंगलवार को पोस्ट की।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीरों में शरवरी केक के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान बर्थडे केक ने खींचा। दरअसल, इस केक पर उनका बचपन का एक फोटो लगाया गया था। इस फोटो में शरवरी को देख ऐसा लग रहा है कि वह उंगली दिखाकर किसी को डांट रही थीं। इस केक पर ऊपर की ओर लिखा है- 'बधाई नहीं, सिर्फ गिफ्ट'

वहीं एक और तस्वीर में मेज पर रखे कई केक नजर आ रहे हैं, जिसमें से एक उनके बचपन की फोटो वाला केक भी शामिल है। इसके अलावा, एक फोटो में शरवरी केक खाती भी नजर आ रही है। वहीं पोस्ट के आखिरी तस्वीर में उनके दोस्तों के साथ कुछ पुरानी यादों से भरी दो छोटी फोटो हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में शरवरी ने लिखा, ''जन्मदिन पर मिले प्यार, शुभकामनाओं और आशीर्वाद को देखकर मन बहुत खुश है और मैं अभी भी उस प्यार को महसूस करके मुस्कुरा रही हूं।

मैं इसके लिए बेहद आभारी हूं।'' अगर अभिनेत्री के करियर की बात करें तो शरवरी ने बहुत कम समय में फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यश राज फिल्म्स की मूवी 'बंटी और बबली 2' से की थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर और आईफा का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। 

इसके बाद वह फिल्म 'महाराज' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने सराहा। इसके अलावा शरवरी ने फिल्म 'मुंज्या' में भी काम किया, जिसने उनके करियर को एक नई दिशा दी। हाल ही में उनकी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज हुई, जो अब सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है। वह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी।

 

Tags: Sharvari , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD