Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया 'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आस्था और आध्यात्मिक जागृति का माहौल : माणिक साहा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल ‘हमारी लड़ाई आज से शुरू होती है’: कोटा में नीट विवाद पर राहुल गांधी का बयान भारत की सुरक्षा के समर्थन में डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा होगा नरेन्द्र मोदी ने एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में "सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास की ओर बढ़ने" पर सत्र को संबोधित किया नरेन्द्र मोदी ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री की एंटोनियो कोस्टा तथा उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बैठक नरेन्‍द्र मोदी की जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान एवियन में फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात

 

फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार

सभी नेटवर्क का पर्दाफाश करने, वित्तीय लेन-देन और अन्य गुर्गों का पता लगाने के लिए जांच जारी : डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोज़पुर , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 10:39 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के मद्देनजर चल रहे अभियान के दौरान नशा तस्करी और अवैध नार्कोटिक नेटवर्कों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरोज़पुर पुलिस ने तीन आरोपियों को 5.775 किलोग्राम हेरोइन, 1.33 लाख प्रतिबंधित कैप्सूल/गोलियां, केएफ 7.65 कैलिबर के 39 जिंदा कारतूस और 36,600 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार कर दो मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां साझा की। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लक्खा भेडिया निवासी मनजिंदर सिंह (24), मल्लांवाला निवासी जगजीत सिंह (22) और फिरोज़पुर के ममदोट उत्तर निवासी गुरदेव सिंह (55) के रूप में हुई है। नशीले पदार्थ और गोली-सिक्का बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपियों की मारुति स्विफ्ट कार (पीबी 46 एपी 3255) को भी जब्त किया है।

डीजीपी ने बताया कि इन मामलों में आगे-पीछे के संबंध स्थापित किए जा रहे हैं और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने, वित्तीय लेन-देन का पता लगाने और सभी गुर्गों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। पहले ऑपरेशन के बारे में विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) फिरोज़पुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली थी कि मनजिंदर सिंह और जगजीत सिंह नशा तस्करी में शामिल हैं।

इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने आरोपियों की स्विफ्ट कार को दाना मंडी बस्ती वकीलां वाली के पास रोका और तलाशी के दौरान 5.775 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। दूसरी कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. ने बताया कि पुलिस टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि गुरदेव सिंह गांव ममदोट में मेडिकल स्टोर चलाता है, जहां वह प्रतिबंधित कैप्सूल/गोलियां बेचता है।

इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और आरोपी गुरदेव को गिरफ्तार कर दुकान से 1,33,640 प्रतिबंधित गोलियां/कैप्सूल, 36,600 रुपये नकदी और केएफ 7.65 कैलिबर के 39 जिंदा कारतूस बरामद किए। एस.एस.पी. भूपिंदर सिद्धू ने कहा कि आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है।

इस संबंध में एक केस एफआईआर संख्या 72 दिनांक 16/6/2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत थाना आरिफ के और दूसरा केस एफआईआर सं. 96 दिनांक 16/6/2026 को बीएनएस की धारा 223 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-बी) ए के तहत पुलिस स्टेशन ममदोट में दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD