Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम मोहन यादव से मिले धर्मेंद्र प्रधान रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत एक दशक में भारत के स्टार्टअप्स ने करीब 25 लाख रोजगार सृजित किए : डॉ. जितेंद्र सिंह भारत का 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का मार्ग उसके खेतों, किसानों और गाँवों से होकर गुजरता है : ओम बिरला मैंने कनाडा में एंट्री के लिए अपना आवेदन अपनी ईच्छा से वापिस लिया था : परमबंस सिंह रोमाणा आम नागरिक ही हैं भारत के असली भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिजली संकट पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, अधिकारियों को शीघ्र आपूर्ति बहाल करने के निर्देश वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल में देश-प्रदेश का हुआ सर्वांगीण और समावेशी विकास : गौरव गौतम पंजाब पुलिस और फिक्की कैस्केड द्वारा तस्करी एवं जालसाजी से निपटने के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही 'मुख्यमंत्री सेहत योजना', निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल गुरु साहिबानों और संत-महापुरुषों द्वारा दिखाए गए धर्म के मार्ग पर चल रही है भगवंत मान सरकार : अरविंद केजरीवाल एमआरएसएफपीआई के 7 कैडेट सेना और वायु सेना में कमीशंड अधिकारी बने मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत

 

मैंने कनाडा में एंट्री के लिए अपना आवेदन अपनी ईच्छा से वापिस लिया था : परमबंस सिंह रोमाणा

कहा कि मेरे खिलाफ कनाडा के अधिकारियों को एक मनगढ़ंत शिकायत दर्ज कराई, जबकि मैनें अदालत से यात्रा की अनुमति ली हुई थी

Parambans Singh Romana, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 11:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता परमबंस सिंह रोमाणा ने आज कहा है कि वैंकूवर पहुंचने के बाद कनाडा के बाद इमीग्रेशन अधिकारियों द्वारा पूछताछ के लिए रोके जाने के बाद किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नही होने के बारे लिखित में देने के लिए कहे जाने पर उन्होने अपनी ईच्छा से कनाडा में एंट्री के लिए अपना आवेदन वापिस ले लिया था।

सरदार रोमाणा ने बताया कि मनीला से कनाडा के इमीग्रेशन अधिकारियों को वहां उनकी एंट्री रोकने के लिए एक मनगढ़ंत शिकायत प्रस्तुत की गई, जबकि उन्होने इस दौरे के लिए अदालत से जरूरी अनुमति ली हुई थी। उन्होने कहा,‘‘ शिकायतकर्ता को मेरे खिलाफ दर्ज सभी राजनीतिक मामलों की जानकारी थी, जिनमें से कुछ को तो मैं भूल गया था।’’  स. रोमाणा ने बताया कि शिकायत में यह मामला बनाने की कोशिश की गई कि वह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली नेता ने कहा कि उन्होने इमीग्रेशन अधिकारियों को सूचित किया था कि वह अपनी बेटी से मिलना चाहते हैं और एक विवाह समारोह में शामिल होना चाहते हैं और आगामी विधानसभा चुनावों के मददेनजर प्रवासी भारतीयों से बातचीत करना चाहते हैं। उन्होने कहा,‘‘ जब मुझे यह बताया गया कि मुझे यह लिखित में देना होगा कि मैं किसी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नही होउंगा, तो मैंने भारत वापिस लौटने का फैसला किया।’’ उन्होने मीडिया के सामने यह साबित करते हुए प्रमाण पत्र भी रखा कि कनाडा से स्वेच्छा से वापिस आए हैं।

सरदार रोमाणा ने कहा कि यह सब इसीलिए किया गया क्योंकि कनाडा में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय द्वारा अकाली दल को दिए जा रहे समर्थन से आम आदमी पार्टी सरकार घबरा गई । उन्होने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी प्रवासी समुदाय को हमसे कड़े सवाल पूछने के लिए उकसाकर अकाली दल की टीम के दौरे को रोकने की पूरी कोशिश की।’’परमबंस सिंह रोमाणा ने यह भी खुलासा किया कि आम आदमी पार्टी के प्रचार तंत्र ने उन्हे बदनाम करने के लिए यह अफवाह फैलाई कि वह नशे की हालत में वैंकूवर उतरे थे। 

उन्होने कहा कि एक इलेक्ट्रानिक चैनल ने यह दुर्भावनापूर्ण झूठ प्रसारित किया, जिसके लिए वह इसके खिलाफ मानहानि का मामला दायर करने के अलावा सोशल मीडिया पेजों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराएंगें, जिन्होने इस झूठी अफवाह को फैलाने का प्रयास किया। उन्होने कहा,‘‘ मैंने अपनी जिन्दगी में कभी भी शराब को हाथ नही लगाया है और जो भी मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश करेगा , उनके साथ मैं सख्ती से निपटूंगा।’’

 

Tags: Parambans Singh Romana , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD