Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर होंगे शामिल : सीएम मोहन यादव झारखंड सरकार ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया, सीएम ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं : सीएम सम्राट चौधरी स्लोवाकिया ने नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा त्रिपुरा सरकार ने लड़कियों की शिक्षा को मजबूत किया तो स्कूल छोड़ने की दर में कमी आई : सीएम माणिक साहा अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, एसपीएनआईडब्‍ल्‍यूसीडी की गतिविधियों की समीक्षा की महाराष्ट्र सरकार ने एमएमआर में एकीकृत बस परिवहन के लिए अध्ययन समूहों का गठन किया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा : ईरान समझौते से होर्मुज स्‍ट्रेट रहेगा हमेशा टोल-फ्री, परमाणु खतरा भी होगा खत्म राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : डंपर और कार की टक्कर में 6 की मौत, 2 साल की बच्ची घायल नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की 10 अरब डॉलर से 190 अरब डॉलर त‍क पहुंची जैव-अर्थव्यवस्था; 12 वर्षों में भारत की विज्ञान गाथा ने छुए नए आयाम : डॉ. जितेंद्र सिंह भारत को असल में एकजुट करने वाले संत और ऋषि थे: अगथियार-द यूनिफायर पुस्तक के विमोचन पर सी.पी. राधाकृष्णन कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को दिलाई शपथ अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित नरेन्द्र मोदी ने पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा स्थित वेद आश्रम में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

 

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : डंपर और कार की टक्कर में 6 की मौत, 2 साल की बच्ची घायल

Tragedy, Road Accident, Bikaner, Rajasthan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीकानेर , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 12:41 IST

राजस्थान के बीकानेर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक डंपर ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मृतक हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रहने वाले थे और मुकाम धाम से दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर होटल सिजरल के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ के सर्किल ऑफिसर निकेत पारीक ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार में कुल सात लोग सवार थे।

हादसे में ओमप्रकाश (50) पुत्र भागीरथ बिश्नोई, उनकी पत्नी सोरमा देवी (45), उनकी तीन वर्षीय बेटी प्रमिला (3), रोनित (4) पुत्र सुरेंद्र कुमार, यश्वी (10) पुत्री अमित तथा खुशी (8) पुत्री संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तन्वी (2) पुत्री संदीप गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, डंपर श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर जा रहा था, जबकि कार सामने से हरियाणा की दिशा में जा रही थी। दोनों वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीडूंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारी निकेत पारीक ने बताया कि पूरा परिवार मुकाम धाम से दर्शन कर लौट रहा था।

मुकाम, बिश्नोई समाज के संस्थापक गुरु जांभेश्वर (जंभेश्वर) महाराज की समाधि स्थल के रूप में प्रसिद्ध है और समुदाय के लिए अत्यंत श्रद्धा का केंद्र माना जाता है। दर्शन के बाद परिवार हरियाणा लौट रहा था, लेकिन रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया, जिसने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Bikaner , Rajasthan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD