Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर होंगे शामिल : सीएम मोहन यादव झारखंड सरकार ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया, सीएम ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं : सीएम सम्राट चौधरी स्लोवाकिया ने नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा त्रिपुरा सरकार ने लड़कियों की शिक्षा को मजबूत किया तो स्कूल छोड़ने की दर में कमी आई : सीएम माणिक साहा अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, एसपीएनआईडब्‍ल्‍यूसीडी की गतिविधियों की समीक्षा की महाराष्ट्र सरकार ने एमएमआर में एकीकृत बस परिवहन के लिए अध्ययन समूहों का गठन किया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा : ईरान समझौते से होर्मुज स्‍ट्रेट रहेगा हमेशा टोल-फ्री, परमाणु खतरा भी होगा खत्म राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : डंपर और कार की टक्कर में 6 की मौत, 2 साल की बच्ची घायल नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की 10 अरब डॉलर से 190 अरब डॉलर त‍क पहुंची जैव-अर्थव्यवस्था; 12 वर्षों में भारत की विज्ञान गाथा ने छुए नए आयाम : डॉ. जितेंद्र सिंह भारत को असल में एकजुट करने वाले संत और ऋषि थे: अगथियार-द यूनिफायर पुस्तक के विमोचन पर सी.पी. राधाकृष्णन कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को दिलाई शपथ अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित नरेन्द्र मोदी ने पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा स्थित वेद आश्रम में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

 

स्लोवाकिया ने नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Robert Fico, Bratislava
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रातिस्लावा , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 12:44 IST

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाज कर भारत का मान बढ़ाया। स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' प्रदान किया गया। स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का देश के सर्वोच्च सम्‍मान से सम्‍मान‍ित होना भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि है।

यह किसी विदेशी देश की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इस सम्‍मान के बाद प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के लोगों और सरकार का आभार जताया। पीएम मोदी ने यह सम्‍मान दोनों देशों के बीच की गहरी दोस्‍ती को समर्पित क‍िया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, ''आज शाम ब्रातिस्लावा में द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

इस सम्मान के लिए स्लोवाकिया के लोगों और सरकार का मैं शुक्रगुजार हूं, जो भारत के 140 करोड़ लोगों का है। मैं यह अवॉर्ड भारत और स्लोवाकिया के बीच हमेशा रहने वाली दोस्ती को समर्पित करता हूं।'' साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ हुई सार्थक बातचीत का ज‍िक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, ''सोमवार को राष्ट्रपति पेलेग्रिनी के साथ हुई बातचीत में विनिर्माण, परिवहन, नवाचार और निवेश संबंधों, ऊर्जा, जैव ईंधन आदि जैसे विविध विषयों पर चर्चा हुई।

डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। हमने जन-जन संबंधों को मजबूत करने पर भी बात की।'' प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के उद्योगपतियों के साथ मुलाकात की और कंपन‍ियों को भारत में निवेश के ल‍िए न्‍योता भी द‍िया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "सोमवार दोपहर ब्रातिस्लावा में प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो ने स्लोवाकिया के शीर्ष बिजनेस लीडर्स के साथ एक बैठक की मेजबानी की।

हमने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, निवेश प्रवाह बढ़ाने और नवाचार, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और अन्य क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने पर सार्थक चर्चा की। मैंने भारत की सुधार यात्रा और देश द्वारा प्रदत्त बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला और स्लोवाकिया की कंपनियों को भारत के साथ अपनी साझेदारी को और गहरा करने के लिए आमंत्रित किया।''

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Robert Fico , Bratislava

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD