Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें नशा तस्करी के आरोपी के साथ विधायक अनमोल गगन मान की तस्वीरें गंभीर सवाल खड़े करती हैं : विनीत जोशी आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत : नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर', आखिर क्या थी वो डील? अस्वीकृति से सम्मान तक : मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर : पीयूष गोयल भारत इनोवेट्स का मंच भारत की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज : नरेंद्र मोदी जब शूटिंग देखने पहुंचीं सुरैया को निर्देशक ने देखते ही दे दिया रोल, इस तरह शुरू हुआ सुपरस्टार बनने का सफर निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हो काम : योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले ध्रुपद धमार की परंपरा खत्म हो चुकी... जब जिया फरीदुद्दीन डागर ने जताई थी चिंता कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में किया गया श्रृंगार, भस्म आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

 

कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल

Arjun Ram Meghwal, Bharatiya Janata Party, BJP, Bikaner
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बीकानेर , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 15:35 IST

राजस्थान के बीकानेर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर विकास, सुशासन और जनकल्याण योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि देश में सड़कों, रेलवे स्टेशनों और बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव साफ दिखाई देते हैं।

सरकार स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी लगातार काम कर रही है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि विकास, सुशासन और जनकल्याण को 12 साल हो चुके हैं। पूरे देश में इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मैं भी भुवनेश्वर में इस कार्यक्रम को लेकर गया था।

बीकानेर में भी कई कार्यक्रमों में शामिल होना है। राजस्थान के कई जगहों पर प्रसूता महिलाओं को आ रही समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि मैं जिला प्रशासन और अस्पताल के संपर्क में हूं। बीमार महिलाओं में से तीन की स्थिति ठीक है, जबकि दो की स्थिति चिंताजनक है। इसके लिए मैंने एम्स के डॉक्टरों से बातचीत की है। प्रशासन इसके लिए काम कर रहा है। 

विपक्ष द्वारा सरकार की आलोचनाओं पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में है। वह अपना काम कर रही है। हम अस्पतालों की स्थिति को सुधारने और महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर काम कर रहे हैं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में जो सड़कें बनी हैं, क्या वे उन्हें नहीं दिखतीं? वे भी तो उन सड़कों पर चलते होंगे। 

रेलवे स्टेशनों में सुधार किया जा रहा है। कांग्रेस के लोगों को सिर्फ देश के रेलवे स्टेशन देखने चाहिए। उनकी सरकार के समय स्टेशन की हालत कैसी थी और आज के समय में कैसे उन्हें बदला जा रहा है। अंतर समझ में आ जाएगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हर योजना ठीक तरीके से काम कर रही है। 

सभी योजनाओं को जमीन पर देखा जा सकता है और विपक्ष भी इसे देखता है। प्रधानमंत्री के विदेश दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि हम तेजी से आगे बढ़ें, सुरक्षा तंत्र को विकसित करें, उस दिशा में जो भी जरूरी है, वह किया जा रहा है। विदेशी दौरे भी कार्यप्रणाली का एक हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में भारत का मान बढ़ा है।

 

Tags: Arjun Ram Meghwal , Bharatiya Janata Party , BJP , Bikaner

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD