Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर होंगे शामिल : सीएम मोहन यादव झारखंड सरकार ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया, सीएम ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं : सीएम सम्राट चौधरी स्लोवाकिया ने नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा त्रिपुरा सरकार ने लड़कियों की शिक्षा को मजबूत किया तो स्कूल छोड़ने की दर में कमी आई : सीएम माणिक साहा अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, एसपीएनआईडब्‍ल्‍यूसीडी की गतिविधियों की समीक्षा की महाराष्ट्र सरकार ने एमएमआर में एकीकृत बस परिवहन के लिए अध्ययन समूहों का गठन किया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा : ईरान समझौते से होर्मुज स्‍ट्रेट रहेगा हमेशा टोल-फ्री, परमाणु खतरा भी होगा खत्म राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : डंपर और कार की टक्कर में 6 की मौत, 2 साल की बच्ची घायल नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की 10 अरब डॉलर से 190 अरब डॉलर त‍क पहुंची जैव-अर्थव्यवस्था; 12 वर्षों में भारत की विज्ञान गाथा ने छुए नए आयाम : डॉ. जितेंद्र सिंह भारत को असल में एकजुट करने वाले संत और ऋषि थे: अगथियार-द यूनिफायर पुस्तक के विमोचन पर सी.पी. राधाकृष्णन कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को दिलाई शपथ अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित नरेन्द्र मोदी ने पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा स्थित वेद आश्रम में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

 

मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Conrad Kongkal Sangma, Conrad Sangma, Chief Minister of Meghalaya, Meghalaya, National Peoples Party, Shillong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 13:12 IST

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का राज्य में बड़े पैमाने पर सड़क परियोजनाओं की घोषणा और शिलान्यास को लेकर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले चरण में 3,214 करोड़ रुपए की लागत से 4 नए राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण और 2 राष्ट्रीय राजमार्गों का उन्नयन शामिल है।

इन परियोजनाओं में तुरा बाईपास, ढुबरी–फुलबाड़ी ब्रिज से सेल्सेला सिम्बुकोलग्रे (पैकेज I), पिनुरसला बायपास (शिलांग–डॉकी रोड पैकेज III) और सेल्सेला सिम्बुकोलग्रे से गोएराग्रे (पैकेज II) शामिल हैं। इसके साथ ही शिलांग–डॉकी रोड (पैकेज I) और जवाई बाईपास के उन्नयन की भी घोषणा की गई है। संगमा ने कहा कि यह निवेश राज्य में कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, आर्थिक विकास को गति देगा और लोगों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने मेघालय और पूरे पूर्वोत्तर के लिए करीब 39,800 करोड़ रुपए के नए हाईवे प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा की है। इनमें शिलांग-सिलचर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, जोराबाट-उमियम (बारापानी) हाई-स्पीड कॉरिडोर, डारुगिरी-बाघमारा-डालू कनेक्टिविटी और शिलांग-डॉकी विस्तार जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

इन योजनाओं के तहत तुरा बाईपास, पिनुरसला बाईपास और अन्य रणनीतिक सड़क नेटवर्क को भी विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण नहीं है, बल्कि यह मेघालय की आर्थिक क्षमता को खोलने, किसानों, उद्यमियों और युवाओं को सशक्त बनाने और राज्य को पूर्वोत्तर के एक रणनीतिक प्रवेश द्वार के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से यात्रा समय में कमी आएगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, सीमा व्यापार मजबूत होगा और हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कॉनराड संगमा ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निवेश मेघालय के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Conrad Kongkal Sangma , Conrad Sangma , Chief Minister of Meghalaya , Meghalaya , National Peoples Party , Shillong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD