Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर होंगे शामिल : सीएम मोहन यादव झारखंड सरकार ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया, सीएम ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं : सीएम सम्राट चौधरी स्लोवाकिया ने नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा त्रिपुरा सरकार ने लड़कियों की शिक्षा को मजबूत किया तो स्कूल छोड़ने की दर में कमी आई : सीएम माणिक साहा अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, एसपीएनआईडब्‍ल्‍यूसीडी की गतिविधियों की समीक्षा की महाराष्ट्र सरकार ने एमएमआर में एकीकृत बस परिवहन के लिए अध्ययन समूहों का गठन किया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा : ईरान समझौते से होर्मुज स्‍ट्रेट रहेगा हमेशा टोल-फ्री, परमाणु खतरा भी होगा खत्म राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : डंपर और कार की टक्कर में 6 की मौत, 2 साल की बच्ची घायल नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की 10 अरब डॉलर से 190 अरब डॉलर त‍क पहुंची जैव-अर्थव्यवस्था; 12 वर्षों में भारत की विज्ञान गाथा ने छुए नए आयाम : डॉ. जितेंद्र सिंह भारत को असल में एकजुट करने वाले संत और ऋषि थे: अगथियार-द यूनिफायर पुस्तक के विमोचन पर सी.पी. राधाकृष्णन कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को दिलाई शपथ अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित नरेन्द्र मोदी ने पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा स्थित वेद आश्रम में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा : ईरान समझौते से होर्मुज स्‍ट्रेट रहेगा हमेशा टोल-फ्री, परमाणु खतरा भी होगा खत्म

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 12:42 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ हुए समझौते के बाद होर्मुज की खाड़ी 'हमेशा के लिए टोल-फ्री' हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह समझौता दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक को सुरक्षित करेगा और ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकेगा। द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक खास इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि यह समझौता इस रणनीतिक समुद्री रास्ते को खुला रखने में मदद करेगा और साथ ही क्षेत्र में बड़े युद्ध के खतरे को भी कम करेगा।

अखबार के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि इस समझौते से होर्मुज की खाड़ी 'हमेशा के लिए टोल-फ्री' रहेगी और उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने इजरायल को परमाणु विनाश से बचा लिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच यह समझौता होर्मुज की खाड़ी को फिर से खोलने की उम्मीद रखता है, जो दुनिया के तेल और गैस की सप्लाई के लिए बहुत जरूरी समुद्री रास्ता है।

ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान अमेरिका के साथ अंतिम परमाणु समझौते तक नहीं पहुंचता तो वह तेहरान पर फिर से सैन्य हमले शुरू कर देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस इंटरव्यू में ईरान पर पहले किए गए सैन्य हमलों के अपने फैसले का भी बचाव किया।

अखबार के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि इन हमलों और उसके बाद लगे नौसैनिक अवरोध ने क्षेत्रीय शक्ति संतुलन अमेरिका के पक्ष में कर दिया है, और इसी से यह समझौता संभव हो पाया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भी तारीफ की और कहा कि उनकी भूमिका ने कूटनीतिक प्रक्रिया में मदद की है।

साथ ही उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना करते हुए उन्हें 'बहुत मुश्किल व्यक्ति' कहा और यह भी कहा कि इजरायली सैन्य कार्रवाइयों ने लगभग इस समझौते को बिगाड़ दिया था। इसके बावजूद अभी कई अहम सवाल अनसुलझे हैं। समझौते का पूरा टेक्स्ट अभी जारी नहीं किया गया है और आगे की बातचीत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और ईरान के समृद्ध यूरेनियम के भंडार जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी बाकी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, दोनों पक्षों ने कुछ सबसे मुश्किल मुद्दों को बाद की बातचीत के लिए टाल दिया है। यह प्रस्तावित समझौता फ्रांस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भी चर्चा का बड़ा विषय बनने की उम्मीद है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सहयोगी देशों के नेताओं ने अभी तक इस समझौते का पूरा मसौदा नहीं देखा है और वे यह समझना चाहते हैं कि इसे आगे कैसे लागू और मॉनिटर किया जाएगा।

खाड़ी क्षेत्र में काम करने वाली शिपिंग कंपनियों ने स्ट्रेट के फिर से खुलने का स्वागत किया है, लेकिन अभी भी सावधानी बरत रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कई ऑपरेटर तब तक सामान्य रूप से जहाजों की आवाजाही शुरू नहीं करेंगे जब तक उन्हें सुरक्षा की पक्की गारंटी नहीं मिल जाती, क्योंकि संघर्ष के दौरान सैकड़ों जहाज वहीं फंसे रह गए थे।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD