Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर होंगे शामिल : सीएम मोहन यादव झारखंड सरकार ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया, सीएम ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं : सीएम सम्राट चौधरी स्लोवाकिया ने नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा त्रिपुरा सरकार ने लड़कियों की शिक्षा को मजबूत किया तो स्कूल छोड़ने की दर में कमी आई : सीएम माणिक साहा अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, एसपीएनआईडब्‍ल्‍यूसीडी की गतिविधियों की समीक्षा की महाराष्ट्र सरकार ने एमएमआर में एकीकृत बस परिवहन के लिए अध्ययन समूहों का गठन किया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा : ईरान समझौते से होर्मुज स्‍ट्रेट रहेगा हमेशा टोल-फ्री, परमाणु खतरा भी होगा खत्म राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : डंपर और कार की टक्कर में 6 की मौत, 2 साल की बच्ची घायल नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की 10 अरब डॉलर से 190 अरब डॉलर त‍क पहुंची जैव-अर्थव्यवस्था; 12 वर्षों में भारत की विज्ञान गाथा ने छुए नए आयाम : डॉ. जितेंद्र सिंह भारत को असल में एकजुट करने वाले संत और ऋषि थे: अगथियार-द यूनिफायर पुस्तक के विमोचन पर सी.पी. राधाकृष्णन कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को दिलाई शपथ अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित नरेन्द्र मोदी ने पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा स्थित वेद आश्रम में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

 

अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, एसपीएनआईडब्‍ल्‍यूसीडी की गतिविधियों की समीक्षा की

केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि यह संस्थान भविष्य में भी महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा

Annpurna Devi, BJP, Bharatiya Janata Party, Savitri Thakur, Indore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 12:43 IST

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में तथा राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में आज इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान (एसपीएनआईडब्‍ल्‍यूसीडी) की गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम में इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अपर  सचिव और संस्‍थान के निदेशक श्री वलेटी प्रेमचंद, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तथा इंदौर क्षेत्रीय केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा प्रेरित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुई।

पंचवटी की अवधारणा के अनुसार, केंद्रीय मंत्री और विशिष्ट अतिथियों द्वारा संस्थान परिसर में पांच पौधे - बरगद, पीपल, बेल, अशोक और आंवला - लगाए गए। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र द्वारा संचालित गतिविधियों और उसके आगामी कार्यक्रम कैलेंडर की विस्तृत समीक्षा की। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अपर सचिव और संस्‍थान के निदेशक, श्री वलेटी प्रेमचंद ने नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, शोध अध्ययनों तथा बाल मार्गदर्शन केंद्र (सीजीसी) की गतिविधियों और प्रगति पर एक व्यापक प्रस्तुति दी।

उन्होंने बताया कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्‍वविद्यालय के सहयोग से चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग (एडीसीजीसी) में एडवांस्ड डिप्लोमा कार्यक्रम जुलाई, 2026 से शुरू होगा। इस पाठ्यक्रम को भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मंत्रालय की प्रमुख योजनाएं सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0, मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण, संरक्षण तथा समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने सलाह दी कि संस्थान के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों और जिलों से भाग लेने वाले प्रतिभागियों से नियमित रूप से फीडबैक प्राप्त किया जाना चाहिए।

ऐसे फीडबैक से जमीनी स्तर पर लाभार्थियों तक पहुंच, प्रभावशीलता तथा उन्हें वास्तव में प्राप्त होने वाले लाभों का आकलन करने में सहायता मिलेगी। इससे कार्यान्वयन संबंधी चुनौतियों तथा सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान करने में भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं से प्राप्त फीडबैक का प्रभावी उपयोग करके सरकारी नीतियों तथा मंत्रालय की योजनाओं और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावशाली, उत्तरदायी और जन-केंद्रित बनाया जा सकता है।

चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग में एडवांस्‍ड डिप्लोमा (एडीसीजीसी) पाठ्यक्रम के संबंध में, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय और समुदाय में मनोसामाजिक (साइकोसोशल) परामर्श सेवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि यह पाठ्यक्रम प्रशिक्षित मनोसामाजिक परामर्शदाताओं का एक समूह तैयार करने में सहायता करेगा, जो बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि संस्थान के बाल मार्गदर्शन केंद्र (सीजीसी) द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इन सेवाओं का लाभ उठा सकें और इस केंद्र की पहुंच को और अधिक बढ़ाया जा सके। केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री ने अपने दौरे के दौरान  महाराष्ट्र के “पोषण भी, पढ़ाई भी” राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स (एसएलएमटी) राउंड-II प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों के साथ बातचीत की।

केंद्रीय मंत्री ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे चैंपियन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। केंद्रीय मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने गुजरात, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सखी वन स्टॉप सेंटरों के प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों से संबंधित मुद्दों तथा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जा रही विभिन्न सहायता सेवाओं पर चर्चा की।

प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रशिक्षण के माध्यम से अर्जित ज्ञान और कौशल का प्रभावी रूप से मंत्रालय की योजनाओं और कार्यक्रमों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि इनके लाभ अधिकतम पात्र महिलाओं और बच्चों तक पहुंच सकें। केंद्रीय मंत्री ने संस्थान के अधिकारियों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों के समर्पण, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट कार्य की सराहना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान भविष्य में भी महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

 

Tags: Annpurna Devi , BJP , Bharatiya Janata Party , Savitri Thakur , Indore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD