Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें 17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी हिंदवी स्वराज्य की जननी राजमाता जीजाबाई : शिवाजी की असल प्रेरणा; राज्याभिषेक के 11 दिन बाद निधन राम नाम के बेल पत्र से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब फीफा वर्ल्डकप 2026 : हनी के 'सेल्फ गोल' की वजह से मिस्र बेल्जियम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत से चूका नरेंद्र मोदी का स्लोवाकिया दौरा हुआ पूरा, बोले- हमारे मजबूत व्यापारिक संबंधों से युवाओं को होगा फायदा कुणाल खेमू प्राइम वीडियो के ‘अलायंस’ के साथ रियलिटी शो होस्ट बने एफआईएच महिला नेशंस कप : भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम फीफा वर्ल्डकप 2026 : ग्रुप 'जी' के रोमांचक मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा फीफा वर्ल्ड कप 2026 : सऊदी ने उरुग्वे को ड्रॉ पर रोका, ग्रुप एच की चारों टीमें बराबरी पर आईं डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर होंगे शामिल : सीएम मोहन यादव झारखंड सरकार ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया, सीएम ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं : सीएम सम्राट चौधरी स्लोवाकिया ने नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा त्रिपुरा सरकार ने लड़कियों की शिक्षा को मजबूत किया तो स्कूल छोड़ने की दर में कमी आई : सीएम माणिक साहा अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, एसपीएनआईडब्‍ल्‍यूसीडी की गतिविधियों की समीक्षा की महाराष्ट्र सरकार ने एमएमआर में एकीकृत बस परिवहन के लिए अध्ययन समूहों का गठन किया

 

डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात

ईरान डील और तेल कीमतों पर हुई चर्चा

Donald Trump, US President, Emmanuel Macron, France
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ्रांस , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 13:18 IST

जी-7 समिट से पहले फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच अहम बातचीत हुई। इस दौरा ईरान डील, तेल की कीमतों और कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में होने वाले जी-7 समिट से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ईरान डील, तेल की कीमतों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

व्हाइट हाउस के अनुसार, फ्रांस में राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, "इमैनुएल मेरे खास दोस्त रहे हैं। हमारा रिश्ता बहुत शानदार रहा है। हमने कई समझौतों पर साथ काम किया है।'' ट्रंप ने कहा क‍ि होर्मुज स्ट्रेट पहले ही आंशिक रूप से खुल चुका है। अब जहाज बाहर जाने लगे हैं। शुक्रवार तक यह पूरी तरह से खुल जाएगा।

ट्रंप ने कहा कि इस समझौते के अच्छे नतीजे पहले से दिखने लगे हैं और होर्मुज स्‍ट्रेट से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। यह दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है। समझौता पूरी तरह साइन हो चुका है, और होर्मुज स्‍ट्रेट आंशिक रूप से खुल गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) समिट में पहुंचे हैं।

फ्रांस के एवियन शहर में हुए जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। इस दौरान ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को ईरान के साथ हुए एक नए समझौते को मध्य पूर्व में तनाव कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। मैक्रों ने बैठक की शुरुआत में कहा, “मुझे लगता है कि ईरान के साथ एक शांति समझौता एक बहुत अहम समझौता है।

यह पहले परमाणु मुद्दे को हल करेगा, और यह पूरी दुनिया के लिए शांति के लिए बहुत जरूरी है।” उन्होंने कहा कि यह समझौता क्षेत्र में स्थिरता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे लेबनान में शांति की कोशिशों को भी मदद मिल सकती है। यह लेबनान में शांति लाएगा और हम अपना उचित योगदान देने के लिए तैयार हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर इस समझौते का समर्थन करेंगे।

 

Tags: Donald Trump , US President , Emmanuel Macron , France

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD