Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर होंगे शामिल : सीएम मोहन यादव झारखंड सरकार ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया, सीएम ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं : सीएम सम्राट चौधरी स्लोवाकिया ने नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा त्रिपुरा सरकार ने लड़कियों की शिक्षा को मजबूत किया तो स्कूल छोड़ने की दर में कमी आई : सीएम माणिक साहा अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, एसपीएनआईडब्‍ल्‍यूसीडी की गतिविधियों की समीक्षा की महाराष्ट्र सरकार ने एमएमआर में एकीकृत बस परिवहन के लिए अध्ययन समूहों का गठन किया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा : ईरान समझौते से होर्मुज स्‍ट्रेट रहेगा हमेशा टोल-फ्री, परमाणु खतरा भी होगा खत्म राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : डंपर और कार की टक्कर में 6 की मौत, 2 साल की बच्ची घायल नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की 10 अरब डॉलर से 190 अरब डॉलर त‍क पहुंची जैव-अर्थव्यवस्था; 12 वर्षों में भारत की विज्ञान गाथा ने छुए नए आयाम : डॉ. जितेंद्र सिंह भारत को असल में एकजुट करने वाले संत और ऋषि थे: अगथियार-द यूनिफायर पुस्तक के विमोचन पर सी.पी. राधाकृष्णन कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को दिलाई शपथ अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित नरेन्द्र मोदी ने पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा स्थित वेद आश्रम में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को दिलाई शपथ

चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 12:17 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला चंबा के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मूलभूत इकाई हैं तथा पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सभी वर्गों के लोगों के विकास और कल्याण के लिए समान भाव से कार्य करना है।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधि निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ज़िला को विकासात्मक दृष्टि से आगे बढ़ाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंचायतों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने साथ यह भी कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिलेगा ताकि ग्रामीण विकास को गति प्रदान की जा सके। 

विधायक नीरज नैय्यर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक विकास दिखाई दे। उन्होंने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दें तथा जनहित के कार्यों को निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाएं।

विधायक डॉ. जनक राज, डी०एस० ठाकुर, अध्यक्ष ज़िला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, अध्यक्ष हज समिति दिलदार अली वट्ट, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम एवं अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस समिति सुरजीत भरमौरी, महासचिव राज्य कांग्रेस समिति यशवंत खन्ना, राजीव कौशल, केवल सिंह ठाकुर, उपायुक्त (कार्यवाहक) अमित मैहरा, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे । 

यहां उल्लेखनीय यह भी है, ,,,,,, 

ज़िले में 7 विकास खंडों के अंतर्गत 319 ग्राम पंचायतें हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए 319 प्रधान तथा 319 उपप्रधान पदों सहित कुल 638 पदों के लिए मतदान आयोजित किया गया। ज़िले में 7 पंचायत समितियां, 135 पंचायत समिति वार्ड, 18 जिला परिषद वार्ड तथा 1791 ग्राम पंचायत वार्ड हैं। पंचायती राज संस्थाओं के कुल 2581 पदों के लिए 8000 वैध उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे।

मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 4000 कर्मचारियों तथा 990 पुलिस- होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की गई थी। जिले में कुल 4,07,829 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 2,06,570 पुरुष तथा 2,01,283 महिला मतदाता शामिल हैं।

विकास खंडवार ग्राम पंचायतों की संख्या में भरमौर 31, भटियात 71, चंबा 47, मैहला 52, पांगी 19, सलूणी 46 तथा तीसा 53 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 4 प्रधान, 7 उपप्रधान, 1 पंचायत समिति सदस्य तथा 400 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस प्रकार कुल 412 प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD