Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें भाजपा का कानूनी सलाहकार नशे के साथ पकड़ा गया, भाजपा नेताओं ने पंजाब में सीधे तौर पर नशे बेचने शुरू कर दिए है : हरपाल सिंह चीमा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान ईडी पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं? : अरविंद केजरीवाल नीट पेपर लीक के खिलाफ पंजाब यूथ कांग्रेस का विशाल मशाल मार्च मोहिंदर भगत, विनीत धीर और अमृतपाल सिंह ने मॉडल हाउस में कम्युनिटी हॉल का रखा नींव पत्थर ऑकलैंड हाउस स्कूल ने 160 वर्ष पूरे होने पर सप्ताहव्यापी ‘ज़ेफिर’ समारोह का किया शुभारंभ कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल

 

मोहिंदर भगत, विनीत धीर और अमृतपाल सिंह ने मॉडल हाउस में कम्युनिटी हॉल का रखा नींव पत्थर

कहा, 50 लाख रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट से सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधुनिक स्थान की मिलेगी सुविधा

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar, Vineet Dhir, Amritpal Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 09:24 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज मॉडल हाउस इलाके में एक नए कम्युनिटी हॉल का नींव पत्थर रखते हुए पूरे राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मेयर विनीत धीर, जिला योजना समिति चेयरमैन अमृतपाल सिंह समेत स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग को पूरा करते हुए वार्ड नंबर 45 में 49.46 लाख रुपये की लागत से कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधुनिक और सुलभ जगह उपलब्ध करवाएगा। श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विकास और लोक कल्याण पर केंद्रित नीतियां लागू कर रही है, जिससे राज्य के विकास की दिशा बदल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि लोक कल्याण प्रोजेक्ट्स के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और आने वाले महीनों में नागरिकों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए कई अन्य विकास पहल शुरू की जाएंगी। इस प्रोजेक्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कम्युनिटी हॉल सामाजिक एकत्रिताओं, शैक्षणिक प्रोग्रामों, सांस्कृतिक समारोहों, जागरूकता अभियानों और अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए एक साझा प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएं सामाजिक सद्भाव, सामुदायिक भागीदारी और सामूहिक प्रगति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। श्री भगत ने आगे कहा कि पंजाब सरकार शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोहराया कि जन कल्याण से जुड़े बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

इलाका निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सुविधा स्थानीय समुदाय के लिए बहुत लाभदायक साबित होगी, क्योंकि इसके जरिए कई प्रकार की जनसेवा और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक समर्पित जगह की सुविधा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने इस अवसर पर सद्गुरु स्वामी ज्ञान गिरी महाराज जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा और सम्मान अर्पित किया और लोगों से सद्भावपूर्ण समाज की रचना के लिए उनके शिक्षाओं पर चलने की अपील की।

उन्होंने कहा कि नया बनने वाला कम्युनिटी हॉल संत जी की जयंती बड़े स्तर पर मनाने की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को दिल से बधाई दी। इस मौके पर काउंसलर राज कुमार राजू के अलावा बड़ी संख्या में इलाकावासी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar , Vineet Dhir , Amritpal Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD