Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

डीजीपी गौरव यादव ने नया 'सांझ सिटिजन पोर्टल' लॉन्च किया

महिला पुलिस कर्मियों के लिए 93 ई-स्कूटरों को दिखाई हरी झंडी

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, SAANJH Citizen Portal, Phillaur, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिल्लौर (जालंधर) , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 10:04 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप नागरिक-केंद्रित एवं तकनीक-आधारित पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी, फिल्लौर में नए सांझ सिटिजन पोर्टल का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि 134 वर्ष पुरानी यह अकादमी पंजाब पुलिस की प्रमुख प्रशिक्षण संस्था है।

डीजीपी ने स्पेशल डीजीपी कम्युनिटी अफेयर्स डिवीजन (सीएडी) गुरप्रीत कौर दिओ के साथ मिलकर पंजाब पुलिस महिला मित्र एवं महिला हेल्प डेस्कों का संचालन करने वाली महिला पुलिस कर्मियों के लिए 93 इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बेड़े को हरी झंडी दिखाई। इससे उनकी गतिशीलता बढ़ेगी तथा पूरे राज्य में बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करने की क्षमता में भी वृद्धि होगी।

उन्नत सांझ सिटिजन पोर्टल (saanjh.punjabpolice.gov.in) 530 से अधिक सांझ केंद्रों द्वारा पिछले एक दशक से प्रदान की जा रही सेवाओं के अनुभव पर आधारित है। इसमें 14 नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिनमें पुलिस सत्यापन के लिए आधार-सक्षम ई-केवाईसी, फर्जीवाड़े को रोकने हेतु क्यूआर-कोड प्रमाणित प्रमाणपत्र, सभी भुगतानों के लिए डिजिटल रसीदें, गुम हुए मोबाइल फोन की रिपोर्टिंग की बेहतर प्रक्रिया, पते के सत्यापन सहित पूरी तरह कागजरहित किरायेदार सत्यापन प्रणाली, वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित सेवाएं तथा पासपोर्ट सत्यापन अधिकारियों के लिए नागरिक फीडबैक प्रणाली शामिल है।

इस फीडबैक प्रणाली के अंतर्गत फरवरी 2025 से अब तक 90,000 प्रतिक्रियाएं दर्ज की जा चुकी हैं। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि नया सांझ पोर्टल तकनीक, सुशासन सुधार और नागरिक-अनुकूल सोच के समन्वय का प्रतीक है। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत मुलाकातों की आवश्यकता को कम करना, बिचौलियों की भूमिका समाप्त करना तथा प्रमाणित और वास्तविक समय की पुलिस सेवाओं को सीधे पंजाब के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि वाहन एनओसी और लापता व्यक्तियों की जानकारी के लिए पोर्टल का राष्ट्रीय डिजिटल पुलिस रिपॉजिटरी से एकीकरण तथा विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराने वाला नया यूनिफाइड पुलिस वेरिफिकेशन ऐप पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सामुदायिक पुलिसिंग के प्रति पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डीजीपी गौरव यादव ने युवा सांझ, स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना, जागृति, महिला हेल्प डेस्क और सांझ राहत केंद्रों जैसी चल रही पहलों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, "पंजाब पुलिस अपने मार्गदर्शक सिद्धांत 'हक आपका, फर्ज हमारा' के प्रति पूरी दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।" इस अवसर पर डीजीपी पंजाब ने नए सांझ शुभंकर (मास्कट) 'शेरा' और 'शक्ति' का भी अनावरण किया, जिन्हें पंजाब पुलिस की समुदाय तक अधिक मित्रवत और प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त (सीपी) जालंधर धनप्रीत कौर, सीपी लुधियाना स्वपन शर्मा, डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला, डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरजीत वालिया, एसएसपी जालंधर देहात हरविंदर सिंह विर्क, एसएसपी एसबीएस नगर तुषार गुप्ता तथा एसएसपी लुधियाना देहात अंकुर गुप्ता भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , SAANJH Citizen Portal , Phillaur , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD