Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा अश्मिता खेलो इंडिया महिला लीग एवं साइकिल रैली आयोजित

महिलाओं को साइक्लिंग खेल से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए किया गया प्रेरित

Cycling Association of Punjab, Ashmita Khelo India Women League, Cycle Rally, World Bicycle Day, Jagdeep Singh Kahlon, Pankaj Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 15, 2026, 11:12 IST

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा फेज-07, मोहाली में अश्मिता खेलो इंडिया महिला लीग एवं विशाल साइकिल रैली का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को साइक्लिंग खेल से जोड़ना, उनमें खेलों के प्रति रुचि विकसित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।इस अवसर पर महिला साइकिल खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा, कौशल और जज्बे का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और हर वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही।

प्रतियोगिताओं के परिणामों के अनुसार सब-जूनियर वर्ग में अर्शिता ने पहला और परीनाज़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में पून्या ने पहला और समायरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। एलीट वर्ग में दीप इंदर कौर ने पहला, नेमी ने दूसरा और हरप्रीत कौर कंग ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों और खेल प्रेमियों का मन मोह लिया।

इस मौके पर साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के जनरल सचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि अश्मिता खेलो इंडिया महिला लीग का उद्देश्य महिलाओं को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित करना और उन्हें एक मजबूत प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि साइक्लिंग केवल एक खेल ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, पर्यावरण संरक्षण और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में साइक्लिंग खेल को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए एसोसिएशन द्वारा आने वाले समय में बड़े स्तर पर प्रतियोगिताएं, प्रशिक्षण शिविर और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवा, विशेषकर लड़कियां, इस खेल से जुड़ सकें।उन्होंने कहा कि साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब ने साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पंकज सिंह, चेयरमैन ओंकार सिंह, महासचिव मनिंदरपाल सिंह तथा साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के अध्यक्ष चरणजीत सिंह और महासचिव जगदीप सिंह का यह महत्वपूर्ण आयोजन पंजाब को देने के लिए विशेष धन्यवाद किया।

समारोह में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन हॉकी खिलाड़ी इंदरजीत सिंह चड्ढा, मैडम जोतइंदर कौर, ब्रिगेडियर एच.एस. बेदी तथा परदीप कुमार मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पंजाब के लिए गर्व की बात है और इस प्रकार के प्रयास उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर जसवीर सिंह, सुखजिंदर सिंह, मैडम दमनप्रीत कौर, अमनदीप सिंह रुमाणा तथा अन्य कई खेल प्रेमी, कोच और खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

 

Tags: Cycling Association of Punjab , Ashmita Khelo India Women League , Cycle Rally , World Bicycle Day , Jagdeep Singh Kahlon , Pankaj Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD