विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा सरकारी कॉलेज, श्री मुक्तसर साहिब के निकट अश्मिता खेलो इंडिया महिला लीग एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग की महिला साइकिल खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं में साइक्लिंग के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना था।
प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार सब-जूनियर वर्ग में चश्मीत कौर ने तीसरा, राजवीर कौर ने दूसरा और नवदीप कौर ने पहला स्थान हासिल किया।जूनियर वर्ग में नीरज रानी ने तीसरा, नमस्तिका ने दूसरा और रुपिंदर कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार एलीट वर्ग में प्रिंसदीप ने तीसरा, कंचन ने दूसरा और जसकरनदीप कौर ने पहला स्थान हासिल कर अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के जनरल सेक्रेटरी श्री जगदीप सिंह काहलों ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब में साइक्लिंग खेल को प्रोत्साहित करने के लिए एसोसिएशन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि “अश्मिता खेलो इंडिया महिला लीग जैसे कार्यक्रम महिला खिलाड़ियों को आगे आने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। हमारा उद्देश्य है कि पंजाब की अधिक से अधिक लड़कियाँ खेलों से जुड़ें और अपना भविष्य उज्ज्वल बनाएं।”
उन्होंने कहा कि साइक्लिंग केवल एक खेल ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस मौके पर बी.एस. सूदन, कोषाध्यक्ष, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब ने साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री पंकज सिंह, चेयरमैन श्री ओंकार सिंह, महासचिव श्री मनिंदरपाल सिंह तथा साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के अध्यक्ष चरणजीत सिंह और जनरल सेक्रेटरी श्री जगदीप सिंह का पंजाब को यह महत्वपूर्ण आयोजन देने के लिए विशेष धन्यवाद किया।
इस अवसर पर उपिंदर देओल, बी.एस. बराड़, बिक्रम सिंह बराड़ (सेवानिवृत्त पी.सी.एस. अधिकारी), नवदीप सिंह बराड़, रमणदीप सिंह एम.सी., भूपिंदर कुमार (पी.सी.पी., साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब), गुरमीत सिंह हॉकी कोच, सोनी राम हॉकी कोच, मैडम दीपी, मैडम रमणदीप कौर, मैडम नीति, हॉकी कोच जतिंदर सिंह और अमरजीत सिंह ढिल्लों सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। समारोह के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजनों को लगातार आयोजित करने का विश्वास दिलाया गया।