Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे : सी.पी. राधाकृष्णन

 

विश्व साइकिल दिवस पर डेकाथलॉन जालंधर द्वारा भव्य साइक्लोथॉन का आयोजन

Punjab Admin, Jalandhar, World Bicycle Day
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 12:11 IST

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में डेकाथलॉन जालंधर (एमबीडी नियोपोलिस) द्वारा फिट इंडिया, भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India), खेड भारती पंजाब, जिला साइक्लिंग एसोसिएशन जालंधर एवं साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के सहयोग से एक भव्य साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि श्री जगजीत सिंह सरोआ, एआईजी, पंजाब पुलिस द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध एथलेटिक्स कोच श्री सरबजीत सिंह भी उपस्थित रहे। लगभग 5 किलोमीटर की इस साइक्लोथॉन में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जालंधर सहित पंजाब के विभिन्न जिलों से आए साइकिल चालकों तथा अनेक साइक्लिंग समूहों, जिनमें स्काई राइडर्स सहित कई अन्य क्लब शामिल थे, ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करवाई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण-पत्र, रिफ्रेशमेंट्स एवं टी-शर्ट्स प्रदान किए गए। पूरे आयोजन में प्रतिभागियों का उत्साह देखने योग्य था तथा सभी ने फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस सफल आयोजन को मिनी कौर सूर, हरदीप सिंह, अरविंद सिंह राणा (प्रांत अध्यक्ष, खेड भारती पंजाब), विशाल दादा (प्रांत उपाध्यक्ष, खेड भारती पंजाब) तथा जगदीप सिंह (महासचिव, साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब) के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वेरका, स्टैलियन स्पोर्ट्स, परिंदे अकादमी, पीआईएमएस तथा सिविल सर्जन अस्पताल का विशेष सहयोग रहा। 

सिविल सर्जन अस्पताल की टीम द्वारा प्रतिभागियों के लिए चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई गई, जबकि पूरे रूट पर पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। आयोजकों ने बताया कि इस साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, साइक्लिंग संस्कृति को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सस्टेनेबिलिटी (Sustainability) के प्रति जागरूक करना था। 

खेड भारती पंजाब अपने मूल ध्येय "खेलों के माध्यम से चरित्र एवं राष्ट्र निर्माण" के अनुरूप समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस अवसर पर "Sunday on Cycle" अभियान को भी आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया, जिसके माध्यम से प्रत्येक रविवार को अधिक से अधिक नागरिकों को नियमित साइक्लिंग एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 

"एक सवारी सेहत के नाम" के संदेश के साथ प्रतिभागियों ने साइक्लिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अरविंद सिंह राणा, प्रांत अध्यक्ष, खेड भारती पंजाब ने कहा,

«"साइक्लिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन की ओर बढ़ाया गया एक सशक्त कदम है। हमारा प्रयास है कि 'Sunday on Cycle' के माध्यम से प्रत्येक रविवार को पंजाब में स्वास्थ्य और फिटनेस का उत्सव मनाया जाए। 

हम चाहते हैं कि साइक्लिंग एक दिन का कार्यक्रम न रहकर प्रत्येक परिवार की नियमित जीवनशैली का हिस्सा बने।"आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि Sunday on Cycle केवल एक कार्यक्रम न होकर एक जन-आंदोलन का रूप लेगा, जो "हर रविवार • हर आयु • हर पंजाबी" को स्वास्थ्य, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली से जोड़ने का कार्य करेगा।

"एक सवारी सेहत के नाम" के संदेश के साथ यह आयोजन सामुदायिक सहभागिता, स्वास्थ्य जागरूकता, खेल भावना तथा हरित भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ तथा समाज में स्वास्थ्य और खेलों के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Tags: Punjab Admin , Jalandhar , World Bicycle Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD