Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar, Mohan Bhagwat
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 15:09 IST

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत रविवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। मोहन भागवत पटना से मुंगेर जाएंगे, जहां वे आरएसएस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

संघ के शताब्दी दिवस के अवसर पर मुंगेर के सरस्वती विद्या निकेतन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बिहार में तीन दिन तक रहकर मोहन भागवत यहां संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को विचारधारा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 7 जून से 9 जून तक मुंगेर प्रवास करेंगे।

बताया गया कि मोहन भागवत मुंगेर रविवार की शाम तक पहुंच जाएंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत की तीन दिवसीय प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वे संघ शिक्षा वर्ग में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे और विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में शामिल होंगे। इन प्रशिक्षण वर्गों में बिहार के विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को शारीरिक अभ्यास, बौद्धिक सत्रों और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है, ताकि वे संगठन में अपनी भूमिका को और बेहतर ढंग से निभा सकें। संघ प्रमुख के इस दौरे को लेकर मुंगेर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अपने प्रमुख के आने को लेकर स्थानीय स्वयंसेवकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, इस प्रवास के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा। संघ सूत्रों के अनुसार वर्तमान में चल रहे तीन प्रशिक्षण वर्गों में करीब 700 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। इन वर्गों में विभिन्न आयु वर्ग और जिम्मेदारियों वाले स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar , Mohan Bhagwat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD