Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण

Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP Gujarat, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

गांधीनगर , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 15:30 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में चल रहीं महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए विभिन्न स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद से गांधीनगर तक विकसित किए जा रहे साबरमती रिवरफ्रंट परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने साबरमती रिवरफ्रंट विकास परियोजना के तीनों चरणों का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की वर्तमान स्थिति और अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी। इस परियोजना के तहत अहमदाबाद से गांधीनगर तक लगभग 37.60 किलोमीटर लंबे क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी और यह स्थान एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि नर्मदा नहर के कराई क्षेत्र से पीडीईयू, पीडीईयू से शाहपुर पुल और शाहपुर पुल से चिलोडा पुल तक लगभग 17.20 किलोमीटर क्षेत्र में विकास कार्य जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे हैं।

इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आसपास के इलाकों की संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीनगर महानगर क्षेत्र और गिफ्ट सिटी के आसपास रहने वाले लोगों को इस परियोजना से विशेष लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सड़क संपर्क और अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गांधीनगर के निकट लेकावाड़ा में बन रहे गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए परिसर का भी निरीक्षण किया। लगभग 100 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहे इस परिसर के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि साबरमती रिवरफ्रंट परियोजना के तीनों चरणों का कार्य वर्ष 2027 के अंत तक पूरा होने की संभावना है जबकि गुजरात प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए परिसर का निर्माण अगले वर्ष अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इस अवसर पर जल संसाधन राज्य मंत्री ईश्वर सिंह पटेल, मुख्यमंत्री के सलाहकार एस.एस राठौर तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने परियोजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

 

Tags: Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP Gujarat , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD