Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में गांव राजोमाजरा के 20 परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल 'आर्यभट्ट का ज़ीरो' का टीज़र रिलीज, हिमांश कोहली का प्रेरणादायक सफर बाढ़ को लेकर लोग चिंता न करें, पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क : डॉ. बलबीर सिंह सरकार उड़ान योजना के तहत वित्तीय सहायता को 5 साल तक बढ़ाएगी : राम मोहन नायडू अभिनेत्री निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने बिजी शेड्यूल की झलक 'दुल्हनिया ले आएगी' का मजेदार ट्रेलर रिलीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में केवल सिंह ढिल्लों ने चलाया स्वच्छता अभियान भूपेंद्र पटेल ने सीएम डैशबोर्ड से की अहमदाबाद रथयात्रा के मूवमेंट की रियल-टाइम मॉनिटरिंग

 

अमित शाह ने गांधीनगर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू किया

₹28,492 करोड़ की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP Gujarat, Gandhinagar, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 12 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 13:40 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में ‘सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम’ का शुभारंभ व विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज सिर्फ गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में ही एक करोड़ से अधिक पेड़ लगाने का काम यहां के नागरिकों ने किया है।

इसके अलावा, अहमदाबाद शहर में पचास लाख पेड़ लगाने का भी काम हुआ है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हरा-भरा वातावरण, स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और गुणवत्तायुक्त और रहने योग्य पृथ्वी और भूमि का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि यहां सवा करोड़ पेड़ लगाने का अभियान सिर्फ एक नारा नहीं रहा बल्कि एक जनअभियान बन गया।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक आह्वान किया है – एक पेड़ मां के नाम – जो देखते ही देखते एक आंदोलन बन गया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने People, Planet के साथ Progress, यानी रहने लायक पृथ्वी के साथ-साथ विकास भी, का मंत्र दिया और इस मंत्र के साथ सभी देशवासी जुड़ गए। श्री अमित शाह ने कहा कि देश के केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) ने सात वर्षों में सात करोड़ पेड़ लगाने का काम पूरा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले दिल्ली में भी पेड़ लगाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि लगाए गए ये पेड़ हमारे देश की भूमि के अनुकूल है और ऐसे पेड़ लगाए गए हैं जिनकी आयु सौ वर्ष से अधिक है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के इस अभियान का उद्देश्य हमारे अहमदाबाद को कुदरती रूप से हराभरा बनाना है। गांधीनगर क्षेत्र में 12 ऑक्सीजन पार्क थे और आज 61 ऑक्सीजन पार्क खोले गए है और अब कुल 73 ऑक्सीजन पार्क गांधीनगर लोक सभा क्षेत्र में हैं।

इसी प्रकार, आज एक ही दिन में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने 101 ऑक्सीजन पार्क का उदघाटन किया है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने एक वैज्ञानिक आयोजन के अंतर्गत जिन नागरिकों को पेड़ चाहिए, उनके घर तक पेड़ पहुंचाने के लिए विशेष वाहन सेवा शुरू की है। 

किसी भी अभियान का सफल होना जनभागीदारी के बिना असंभव है। यह वृक्षारोपण अभियान आने वाले दिनों में हमारे शहर के तापमान को अन्य शहरों के मुकाबले कम से कम पांच प्रतिशत कम करेगा। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिया गया नारा - एक पेड़ मां के नाम – पर्वावरण संरक्षण का एक मात्र रास्ता है।

हर व्यक्ति एक पेड़ लगाए और ओजोन की परत को अपनी आनेवाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करे। गांधीनगर लोक सभा क्षेत्र में साणंद, गांधीनगर, कलोल और अहमदाबाद शहर ने मिलकर 11.23 प्रतिशत हरियाली बढ़ाई है और 2029 तक 20 प्रतिशत हरियाली बढ़ाने का संकल्प है। श्री अमित शाह ने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत हरियाली बढ़ाने का काम हमें मिलकर करना है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी एक लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सोलर रूफटॉप लगे हैं, तो वो हमारे गांधीनगर में लगे हैं। अहमदाबाद शहर और गांधीनगर के नागरिकों को अभियान चलाना होगा कि एक भी घर, फ्लेट, छत सोलर रूफटॉप के बिना न रहे। उन्होंने कहा कि आज यहां 22 विकास कार्यों का लोकार्पण और सात का भूमिपूजन हुआ है।

एएमटीएस और बीआरटीएस की 325 नई बसें कार्बन का उत्सर्जन घटाने का काम करेंगी और आज जिन बसों का लोकार्पण हुआ, उसके बाद अहमदाबाद की एक भी बस ऐसी नहीं होगी जो प्रदूषण उत्पन्न करती हो। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज तक गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कुल 28 हजार 492 करोड़ रूपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं।

घाटलोडिया में 7 हजार 30 करोड रूपए, वेजलपुर 2670 करोड़ रूपए, साबरमती 2149 करोड़ रूपए, नारणपुरा 3262 करोड़ रूपए, साणंद 2800 करोड़ रूपए, गांधीनगर उत्तर 4300 करोड़ रूपए और कलोल 2003 करोड़ रूपए मिलाकर कुल 28 हजार 492 करोड़ के काम हमने पूरे किए है।

उन्होंने अहमदाबाद शहर और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सारे नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी सोसायटी का एक भी कोना बिना पेड़ के न छोड़ें। पेड़ लगाकर आनेवाली पीढ़ी के लिए जीने योग्य पृथ्वी बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। इसके साथ ही, एक भी घर ऐसा न हो जिस पर सोलर रूफटॉप न हो।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP Gujarat , Gandhinagar , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD