Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 19:01 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब के सह-प्रभारी विधायक सरदार नरेंद्र सिंह रैना तथा प्रदेश संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु भी उपस्थित थे।

ढिल्लों ने उन्हें पंजाब भाजपा की कमान सौंपने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे पार्टी के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे तथा पंजाब भर के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से भाजपा पंजाब में एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरेगी और फरवरी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

बैठक के दौरान पंजाब के किसानों के कल्याण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता की सेवा के लिए दिन-रात कार्य करेगी। 

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में राज्यभर में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बैठक का एक विशेष आकर्षण तब रहा जब केवल सिंह ढिल्लों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को ‘शेर-ए-पंजाब’ महाराजा रणजीत सिंह का चित्र भेंट किया और उनके ‘सरकार-ए-खालसा’ शासन की गौरवशाली उपलब्धियों एवं इतिहास की जानकारी साझा की। 

ढिल्लों ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के न्यायपूर्ण, जनहितैषी और समावेशी शासन से प्रेरणा लेते हुए पंजाब में भविष्य की भाजपा सरकार के स्वरूप और विकास की रूपरेखा पर चर्चा की गई। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगी और पंजाब के लिए स्वर्णिम, समृद्ध तथा प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित करेगी।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD