Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, H Rajesh Prasad, Chief Secretary Chandigarh, Mandip Singh Brar, Prerna Puri
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 12:00 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज एथलेटिक्स ट्रैक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-7, चंडीगढ़ का दौरा कर मई 2027 में चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों तथा प्रस्तावित आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर यू.टी. चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद तथा पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान प्रशासक ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उपलब्ध वर्तमान सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने बड़ी संख्या में दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शक दीर्घा के ऊपर मजबूत एवं टिकाऊ शेड्स का निर्माण किया जाए, ताकि दीर्घकालिक रूप से आमजन को सुविधा मिल सके।

प्रशासक ने खिलाड़ियों, अधिकारियों, दर्शकों तथा एशिया के विभिन्न देशों से आने वाले आगंतुकों के लिए सुगम प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, स्वच्छता सुविधाएं, खिलाड़ियों के अनुकूल आधारभूत संरचना तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं के विकास के महत्व पर भी विशेष जोर दिया, ताकि सभी को एक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक अनुभव प्रदान किया जा सके।

श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी करना चंडीगढ़ के लिए गर्व का विषय है तथा यह शहर की खेल आधारभूत संरचना और अंतरराष्ट्रीय खेल पहचान को और सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप से युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा चंडीगढ़ की अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों के सफल आयोजन की क्षमता भी प्रदर्शित होगी।

इस अवसर पर गृह सचिव श्री मनदीप सिंह बराड़, खेल सचिव सुश्री प्रेरणा पुरी, मुख्य अभियंता श्री सी.बी. ओझा, निदेशक खेल श्री सौरभ कुमार अरोड़ा, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक (प्रतियोगिता) श्री रविंदर चौधरी सहित चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , H Rajesh Prasad , Chief Secretary Chandigarh , Mandip Singh Brar , Prerna Puri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD