Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने उद्यमिता सहायता पहलों के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला

Dr Virendra Kumar, Dr Virendra Kumar Khatik, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi, Ramdas Athawale
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 18:15 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज "आकांक्षा से उपलब्धि तक: उद्यमियों और नवप्रवर्तकों की सफलता की कहानियां" पुस्तिका का विमोचन किया।, इस पुस्‍तक में अनुसूचित जाति तथा  पिछड़े वर्ग के लिए वेंचर कैपिटल फंड और अंबेडकर सामाजिक नवाचार एवं इनक्यूबेशन मिशन (एएसआईआईएम) के तहत प्रदान किए गए समर्थन के माध्यम से उभरे उद्यमियों की प्रेरक कहानियों का उल्‍लेख किया गया है।

इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और आईएफसीआई वेंचर कैपिटल फंड्स लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इस अवसर पर अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के सदस्यों के बीच उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि इस पुस्तिका में शामिल सफलता की कहानियां लक्षित वित्तीय और संस्थागत सहायता के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाती हैं, जिससे महत्वाकांक्षी समुदायों के लिए अवसर पैदा होते हैं और वे नौकरी चाहने वालों के बजाय रोजगार देने वाले बन पाते हैं। श्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उद्यम विकास के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के दृष्टिकोण को साकार करने में वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम महत्वपूर्ण साधन हैं।

उन्होंने कहा कि इन पहलों से प्रतिभाशाली उद्यमियों को पूंजी, मार्गदर्शन, इनक्यूबेशन और बाजार संपर्क में मिली मदद से समावेशी आर्थिक विकास में योगदान मिला है। इस पुस्तिका में कई उद्यमियों और नवप्रवर्तकों की कहानियों का वर्णन है जिन्होंने विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, सेवाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि और सामाजिक उद्यम सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने उद्यम स्थापित किए हैं और उन्‍हें आगे बढ़ाया है।

उनके अनुभव दर्शाते हैं कि समय पर सहायता और संसाधनों तक पहुंच उद्यमशीलता के विकास के साथ स्‍थायी आजीविका का सृजन कर सकती है। इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने लाभार्थियों के दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना की और कहा कि इन की उपलब्धियां देश भर के महत्वाकांक्षी उद्यमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित वर्गों के लिए उद्यमशीलता इकोसिस्‍टम को मजबूत करने के सरकार के संकल्प को दोहराया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव ने उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने के लिए मंत्रालय द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने वंचित समुदायों के युवाओं को सशक्त बनाने में नवाचार, क्षमता विकास और वित्तीय समावेशन के महत्व पर बल दिया। इस पुस्तिका का उद्देश्य सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का प्रसार करना, उद्यमिता कार्यक्रमों में अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना और मंत्रालय की प्रमुख पहलों के सकारात्मक परिणामों को प्रदर्शित करना है।

इससे नये उद्यमियों और नवप्रवर्तकों को अपने व्यावसायिक विचारों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने और राष्ट्र के आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरणा मिलेगी। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय अवसरों तक समान पहुंच को बढ़ावा देने और एक समावेशी उद्यमशीलता इकोसिस्‍टम को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है जो प्रत्येक नागरिक को अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग करने में सक्षम बनाता है।

 

Tags: Dr Virendra Kumar , Dr Virendra Kumar Khatik , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi , Ramdas Athawale

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD