Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने अंडमान और निकोबार कमांड का चार्ज संभाला

Military, Indian Navy, Vice Admiral Vineet McCarty, Sri Vijaya Puram
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

श्री विजयपुरम , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 11:56 IST

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी, एवीएसएम ने 1 जून, 2026 को श्री विजयपुरम में अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। श्री विनीत मैकार्थी ने 1 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया और वे फ्लैग ऑफिसर तोपखाने और मिसाइलों के विशेषज्ञ हैं।

वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नई दिल्ली स्थित नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी के पास परिचालन, स्टाफ, प्रशिक्षण और त्रि-सेवा क्षेत्रों में 36 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा का अनुभव है। वाइस एडमिरल मैकार्थी के नौसेना कार्यकाल में आईएनएस दिल्ली के कमीशनिंग क्रू के सदस्य के रूप में सेवा करने और अग्रिम पंक्ति के विध्वंसक पोत पर सभी विशेषज्ञ पदों पर सेवा करना शामिल है।

उन्होंने आईएनएस अजय, आईएनएस खंजर और आईएनएस शिवालिक की कमान संभाली है। प्रमुख स्टाफ और प्रशिक्षण भूमिकाओं में भारतीय नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण कमांडर, पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय में कमांड प्लान्स ऑफिसर और नौसेना मुख्यालय में कमोडोर नौसेना योजनाएं शामिल हैं। 2020 में फ्लैग रैंक में पदोन्नति के बाद, उन्होंने सहायक नौसेना प्रमुख (स्टाफ आवश्यकताएं), कार्मिक सेवा नियंत्रक के रूप में कार्य किया और 2023 में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट (एफओसीडब्ल्यूएफ) के रूप में पश्चिमी बेड़े की कमान संभाली। वे 2024 में भारतीय नौसेना अकादमी के दसवें कमांडेंट रहे।

वर्तमान पद संभालने से पहले, उन्‍होंने 2025-26 के दौरान एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय (एचक्‍यू आईडीएस) में एकीकृत रक्षा स्टाफ के उप प्रमुख (नीति, योजना और बल विकास) और एकीकृत रक्षा स्टाफ के उप प्रमुख (सिद्धांत, संगठन और प्रशिक्षण) के रूप में लगातार त्रि-सेवा पद पर कार्य किया है। उन्‍होंने श्रीलंका में नौसेना और समुद्री अकादमी में निदेशक स्टाफ के रूप में और 2011 से 2015 तक एक साथ सिंगापुर और फिलीपींस में रक्षा सलाहकार के रूप में कार्य भी किया है।

अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण करते हुए वाइस एडमिरल मैकार्थी ने भारत के समुद्री हितों की रक्षा और हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में कमान के रणनीतिक महत्व पर बल दिया। उन्होंने परिचालन तत्परता बढ़ाने, सेनाओं के बीच समन्वय और तालमेल मजबूत करने तथा भारत की एकमात्र त्रि-सेवा परिचालन कमान और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में एएनसी की भूमिका को और सुदृढ़ करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Tags: Military , Indian Navy , Vice Admiral Vineet McCarty , Sri Vijaya Puram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD