Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सीएम भजनलाल शर्मा ने 'राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन' का दौरा किया, जनता की शिकायतें सुनीं

Bhajan Lal Sharma, BJP Rajasthan, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जयपुर , 28 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 12:37 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर स्थित शासन सचिवालय में राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खुद फोन पर आम लोगों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सीधे शिकायतकर्ताओं से संवाद कर यह जानने की कोशिश की कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लोगों तक सही तरीके से पहुंच रहा है या नहीं।

एक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कोटा जिले के खैराबाद निवासी प्रिंस नाम के युवक से फोन पर कहा, "मैं भजनलाल शर्मा बोल रहा हूं, बताइए आपकी क्या समस्या है?" मुख्यमंत्री की आवाज सुनकर शिकायतकर्ता कुछ पल के लिए हैरान रह गया। इसके बाद उसने बिजली आपूर्ति से जुड़ी अपनी परेशानी बताई। मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को मामले का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए और शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया कि समस्या का शीघ्र निपटारा होगा।

इसी तरह दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा निवासी पुनीराम ने पट्टे से जुड़ी शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर भजनलाल शर्मा ने कहा, "मैं आपके गांव आ चुका हूं। आपके मामले को लेकर पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।" मुख्यमंत्री की यह बात सुनकर शिकायतकर्ता ने संतोष जताया। अजमेर जिले के अराई निवासी हेमराज ने अपने क्षेत्र में पानी की समस्या की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की विस्तार से जानकारी ली और संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन आम लोगों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित रूप से हेल्पलाइन सेंटर का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और मॉनिटरिंग सिस्टम की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों से समय-समय पर फीडबैक लिया जाए, अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए और शिकायतों के समाधान की मजबूत निगरानी सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने हर शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BJP Rajasthan , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD