Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीएम भजनलाल शर्मा ने किया नागौर के गांव का दौरा

खेत पहुंचकर महिलाओं के साथ कृषि कार्य, बुजुर्गों से जाना हालचाल

Bhajan Lal Sharma, BJP Rajasthan, Chief Minister Of Rajasthan, Nagaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागौर , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 14:52 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार सुबह नागौर जिले के डेगाना स्थित तिलानेश गांव का भ्रमण किया। उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने गांव की गलियों में घूमकर आमजन से मुलाकात की और ग्रामीण जीवन को करीब से देखा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गांव भ्रमण के दौरान खेतों में कृषि कार्य कर रही महिलाओं के बीच पहुंचे।

उन्होंने महिलाओं से खेती-किसानी की जानकारी ली और स्वयं कृषि औजार हाथ में लेकर कुछ समय तक उनके साथ कृषि कार्य भी किया। इस दौरान महिलाओं से खेती में आने वाली चुनौतियों, सिंचाई, फसल उत्पादन और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर चर्चा की। महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री से खुलकर संवाद करते हुए अपनी समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने गांव के बुजुर्ग महिला और पुरुषों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनके स्वास्थ्य, परिवार और दैनिक जीवन से जुड़ी जानकारी ली। साथ ही, सीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के इस सहज और आत्मीय व्यवहार की सराहना की। गांव के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्थानीय लोगों से विकास कार्यों, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भजनलाल ने ग्राम विकास चौपाल लगाई और महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग योजनाओं से उनके जीवन में आए परिवर्तन की जानकारी ली और सुझाव भी प्राप्त किए।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और अन्य महिलाओं को भी, इससे जोड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री किसानों, पशुपालकों और युवाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि किसान का जीवन संघर्ष और परिश्रम से भरा होता है। वह विपरीत परिस्थितियों और प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद भी हार नहीं मानता है और हर बार नई उम्मीद के साथ खेती करता है।

ऐसे में किसान को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाकर ही, देश और प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने किसानों से सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने, प्राकृतिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ाने के साथ ही प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने का आह्वान किया।

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BJP Rajasthan , Chief Minister Of Rajasthan , Nagaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD