Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

नवगठित बनूड़ सब-डिवीजन की पहली एसडीएम के रूप में डॉ. अंकिता कांसल ने संभाला कार्यभार

Neena Mittal, AAP Punjab, Dr Ankita Kansal, Banur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बनूड़/एस.ए.एस. नगर , 08 May 2026

Last updated on: May 09, 2026, 12:55 IST

2024 बैच की पी सी एस अधिकारी डॉ. अंकिता कांसल ने आज नवगठित बनूड़ सब-डिवीजन की पहली सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वह इसके साथ-साथ जिला प्रशासनिक परिसर, एस.ए.एस. नगर में सहायक आयुक्त (जनरल) के रूप में भी अपनी सेवाएं जारी रखेंगी।

पंजाब सिविल सेवा में शामिल होने से पहले डॉ. कांसल ने वर्ष 2012 से आबकारी एवं कराधान विभाग में सेवाएं दीं और बाद में सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त के पद पर पदोन्नत हुईं। उन्होंने वर्ष 2009 में सरकारी मेडिकल कॉलेज, पटियाला से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. अंकिता कांसल ने कहा कि बनूड़ की पहली एस डी एम बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी।

राजपुरा की विधायक श्रीमती नीना मित्तल, जिन्होंने बनूड़ को सब-तहसील से सब-डिवीजन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ने डॉ. कांसल को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी। विधायक ने आशा व्यक्त की कि युवा अधिकारी पूरी लगन और ईमानदारी के साथ जनहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, ने डॉ. अंकिता कांसल को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई देते हुए कहा कि बनूड़ सब-डिवीजन के गठन से प्रशासनिक पहुंच और अधिक मजबूत होगी तथा क्षेत्र के लोगों को नागरिक सेवाएं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. कांसल जनहित के प्रति संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।

 

Tags: Neena Mittal , AAP Punjab , Dr Ankita Kansal , Banur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD