Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मलोया के निवासियों के लिए समाधान शिविर आयोजित

प्रशासक ने उत्तरदायी एवं जन-केंद्रित प्रशासन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, H Rajesh Prasad, Chief Secretary, Chief Secretary Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 13:27 IST

चंडीगढ़ प्रशासन की पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जन-केंद्रित शासन व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज मलोया के निवासियों के लिए समाधान शिविर आयोजित किया। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित यह तीसरा समाधान शिविर था, जिसमें महापौर श्री सौरभ जोशी, यू.टी. चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद, पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह, वित्त सचिव श्री दीपर्वा लाकड़ा, पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव सहित प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शिकायत निवारण शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की टीमों ने निवासियों से कुल 84 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त किए। शिविर स्थल पर प्राप्त सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण कर उन्हें आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध समाधान हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया।

निवासियों ने स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, बिजली, सड़कें, स्ट्रीट लाइट, आवास, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, सीवरेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा अन्य आधारभूत ढांचे से जुड़े कई मुद्दे उठाए। मलोया की पंजाब सीमा से निकटता को देखते हुए शिक्षा, खेल अवसंरचना, स्वच्छता, सुरक्षा एवं नशा मुक्ति से संबंधित विषय भी प्रमुखता से सामने आए। 

निवासियों ने क्षेत्र में बेहतर संपर्क एवं आवागमन को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्ग की मांग भी उठाई, साथ ही बकाया किराये पर अधिक ब्याज देनदारी से जुड़ी चिंताएं भी व्यक्त कीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही शिकायतों एवं प्रश्नों का उत्तर देते हुए निवासियों को उठाए गए मुद्दों के समाधान हेतु की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। 

कई मामलों का तुरंत निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों को त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया। प्रशासक ने अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश देते हुए जवाबदेही, नियमित निगरानी एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया।

निवासियों को संबोधित करते हुए श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि विद्यार्थियों के प्रदर्शन का नियमित मूल्यांकन सीबीएसई परीक्षा परिणामों के माध्यम से किया जा रहा है तथा उन्होंने सरकारी स्कूलों के बेहतर होते स्तर पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि चंडीगढ़ प्रशासन मलोया के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं के साथ-साथ खेल मैदानों एवं खेल अवसंरचना को और सुदृढ़ करेगा। 

खेल सुविधाओं से संबंधित प्रश्नों पर उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में योग्य खिलाड़ियों को लगभग 31 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की गई है। शिविर के दौरान प्रशासक ने कहा कि पूर्व में आयोजित समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। 

उन्होंने बताया कि दादूमाजरा समाधान शिविर में प्राप्त 82 शिकायतों में से 61 का निस्तारण किया जा चुका है, 16 मामलों पर कार्रवाई जारी है, जबकि 5 मामले दीर्घकालिक नीतिगत विषयों से संबंधित हैं। इसी प्रकार, हल्लोमाजरा समाधान शिविर में प्राप्त 54 शिकायतों में से 24 का समाधान किया जा चुका है, 14 मामलों पर कार्य प्रगति पर है तथा लगभग 5–6 मामले नीतिगत प्रकृति के हैं। 

उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। संवाद के दौरान निवासियों ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) के आवासों से संबंधित मुद्दे भी उठाए, जिनमें अतिरिक्त निर्माण/परिवर्तनों पर जारी नोटिस तथा लंबित बकाया शामिल थे। इस पर मुख्य सचिव ने बताया कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने यू.टी. चंडीगढ़ के माननीय प्रशासक की स्वीकृति से ऐसे परिवर्तनों के नियमितीकरण के विषय की जांच के लिए हाल ही में एक समिति गठित की है। 

उन्होंने यह भी कहा कि समिति की सिफारिशों को अंतिम रूप दिए जाने तक जारी नोटिसों के आधार पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई स्थगित रखी गई है। प्रशासन की जनसंपर्क आधारित कार्यशैली पर बल देते हुए श्री कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन नागरिकों तक शासन को पहुंचाने तथा जनता के साथ प्रत्यक्ष संवाद को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , H Rajesh Prasad , Chief Secretary , Chief Secretary Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD