Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राष्ट्रपति भवन में सम्मान लेते समय भावुक हुईं हेमा मालिनी

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Padma Awards, Dharmendra, Hema Malini, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 12:49 IST

देश की राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सोमवार को भारतीय सिनेमा की कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस कड़ी में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उनकी पत्नी, अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवॉर्ड ग्रहण करते वक्त वह और उनकी बेटी अहाना देओल भावुक नजर आईं।

पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान होता है। कार्यक्रम के दौरान जब हेमा मालिनी मंच की ओर बढ़ीं, तो वहां मौजूद लोगों के लिए वह पल बेहद भावुक बन गया। पति की ओर से सम्मान ग्रहण करते समय उनके चेहरे पर गर्व और दर्द दोनों नजर आ रहे थे। अवॉर्ड लेते वक्त वह खुद को संभालती हुई नजर आईं।

गौरतलब है कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उन्होंने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। समारोह में बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी को भी सम्मानित किया गया। उन्हें भारतीय सिनेमा में लंबे समय तक दिए गए योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान प्रदान किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें कला के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया। पद्म श्री अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर प्रोसेनजीत चटर्जी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं आज बहुत खुश हूं। एक एक्टर के तौर पर मेरा फिल्मी करियर 40 साल से ज्यादा का रहा है, और इस सफर में मैंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

मैं इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।" इनके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कला के क्षेत्र में पीयूष पांडेय को मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित किया। भारतीय विज्ञापन जगत के अग्रणी हस्ताक्षरों में शामिल पीयूष पांडेय ने भारतीय विज्ञापन को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' समेत 100 से ज्यादा विज्ञापनों को तैयार किया।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Padma Awards , Dharmendra , Hema Malini , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD