Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, जारी हुई लिस्ट

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Padma Awards, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 12:47 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 के पहले पद्म अवॉर्ड्स दिए। दरअसल, सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी। इस क्रम में पहले फेज में देश की 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया। जबकि शेष विजेताओं को दूसरे चरण में अवॉर्ड दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सोमवार के पहले फेज में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) और डॉ. एन. राजम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पद्म भूषण अवॉर्ड पाने वाले में शतावधानी डॉ. आर. गणेश, भगत सिंह कोश्यारी, उदय सुरेश कुमार कोटक, प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा (मरणोपरांत), डॉ. कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी और पीयूष पांडेय (मरणोपरांत) शामिल हैं।

वहीं, विश्वबंधु (मरणोपरांत), भारत सिंह भारती, तगा राम भील, हरमनप्रीत कौर भुल्लर, रतीलाल मोहनलाल बोरिसागर, कुमार बोस, जनार्दन बापूराव बोथे, स्वामी ब्रह्मदेव, प्रोसेनजीत चटर्जी, देवकी अम्मा जी, डॉ. रामचंद्र गोडबोले, सुनीता गोडबोले, तेची गुबिन, डॉ. एचवी हंडे, गफरुद्दीन मेवाती जोगी, मीर हाजी कासम, रघुवीर खेडकर, आर. कृष्णन किटना (मरणोपरांत), प्रो. डॉ. लार्स-क्रिश्चियन कोच, प्रो. मामिडाला जगदीश कुमार, प्रवीण कुमार, के. विजय कुमार, श्रीरंग देवबा लाड, अंकेगौड़ा एम, प्रोफेसर (डॉ.) सरोज मंडल, प्रो. बुद्ध रश्मि मणि, निलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला, डॉ. महेंद्र कुमार मिश्रा, तृप्ति मुखर्जी, हरिमाधव मुखोपाध्याय (मरणोपरांत), डॉ. ए. ई. मुथुनायगम, सत्यनारायण नंदलाल नुवाल, के. पजानिवेल, धार्मिकलाल चुनिलाल पंड्या, कैलाश चंद्र पंत, गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत), प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद, डॉ. गुडुरु वेंकट राव, दीपिका रेड्डी, डॉ. पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी, हरिचरण शइकीया, प्रो. वेंपटी कुटुम्ब शास्त्री, प्रो. शफी शौक, बलदेव सिंह, युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत), डॉ. अशोक कुमार सिंह, शिवशंकरी, डॉ. आर. श्रीधर, प्रो. श्याम सुंदर, डॉ. एस. जी. सुशीलम्मा, एन. स्वामिनादन, डॉ. केवल कृष्ण ठकराल, डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी (मरणोपरांत), अरविंद वैद्य, प्रो. जुज़र वासी, डॉ. नारायण व्यास, हैली वार और प्रो. गंभीर सिंह योन्जन के नाम भी सूची में शामिल हैं।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Padma Awards , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD