Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भारत बन रहा भरोसेमंद ग्लोबल पार्टनर, दुनिया यहां के युवाओं और टेक्नोलॉजी से प्रभावित : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Rozgar Mela, 19th Rozgar Mela, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 14:45 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के युवाओं, भारत की टेक्नोलॉजी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर बेहद उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया का भरोसेमंद सप्लाई चेन पार्टनर बनकर उभर रहा है और इसका सबसे बड़ा लाभ देश के युवाओं को मिलने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हालिया 5 देशों के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि यह यात्रा सिर्फ पांच देशों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इस दौरान दुनिया की कई बड़ी कंपनियों और वैश्विक नेताओं के साथ उनकी विस्तृत चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि हर जगह एक बात समान रूप से महसूस हुई कि दुनिया भारत के विकास और भारतीय युवाओं की क्षमता को लेकर बेहद आशावादी है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है और भारत भी विभिन्न देशों के साथ साझेदारी कर रहा है ताकि देश के युवाओं को रोजगार, नए अवसर और ग्लोबल एक्सपोजर मिल सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नीदरलैंड के साथ सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, कृषि और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में अहम चर्चा हुई है। वहीं स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल इनोवेशन पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। उन्होंने आगे बताया कि नॉर्वे के साथ ग्रीन टेक्नोलॉजी और मैरीटाइम सेक्टर में सहयोग को आगे बढ़ाया गया है।

इसके अलावा यूएई के साथ स्ट्रैटेजिक एनर्जी और टेक्नोलॉजी पार्टनर्शिप को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। इटली के साथ रक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, विज्ञान और टेक्नोलॉजी जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी पर सहमति बनी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन सभी अंतरराष्ट्रीय समझौतों और साझेदारियों का सीधा लाभ भारत के युवाओं को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हर नया निवेश, हर टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप और हर इंडस्ट्रियल कोलेबोरेशन युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसर लेकर आता है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन-चार दशकों की वैश्विक अर्थव्यवस्था को यही सेक्टर्स आगे बढ़ाएंगे और भारत के युवा इसमें बड़ी भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से नई तकनीकों और भविष्य की इंडस्ट्रीज का केंद्र बन रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का एक भरोसेमंद सप्लाईचेन पार्टनर बन रहा है। उन्होंने नीदरलैंड का उदाहरण देते हुए कहा, "नीदरलैंड की सेमीकंडक्टर कंपनी एएसएमएल के साथ भारत की टाटा कंपनी का एग्रीमेंट है। भारत दुनिया के कुछ ही देशों में से एक है जिसके साथ इस कंपनी ने समझौता किया है। एएसएमएल और टाटा इलेक्टॉनिक्स के साथ ये इकलौता समझौता ही भारत में रोजगार के अनगिनत मौके बनाएगा, और भारत के लिए एक नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।

ऐसे ही स्वीडन के साथ टेक्नोलॉजी और एआई पार्टनर्शिप, यूएई के साथ सुपरपावर कंप्यूटिंग को-ऑपरेशन भारत की टेक्नोलॉजी क्षमता को बहुत मजबूत करने वाले हैं। इन एग्रीमेंट्स से भारत के युवाओं के लिए नए अवसर तो होंगे ही होंगे।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज क्लीन एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

इन क्षेत्रों में बढ़ती वैश्विक साझेदारियां भारत के लिए नई अर्थव्यवस्था और नए अवसरों के दरवाजे खोल रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देशों के साथ ग्रीन ट्रांजिशन और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी में सहयोग भारत को भविष्य की क्लीन मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में मजबूत बनाएगा। इसके अलावा, यूएई और नॉर्वे के साथ साझेदारी से भारत का शिप बिल्डिंग इकोसिस्टम और मैरीटाइम इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत होगा।

बता दें कि रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को साकार रूप देने की महत्वपूर्ण पहल है। रोजगार मेला शुरू किए जाने के बाद से देश भर में अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। 19वें रोजगार मेले का आयोजन देशभर के 47 स्थानों पर किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Rozgar Mela , 19th Rozgar Mela , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD