Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

19वां रोजगार मेला : नागपुर में 315 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी का आभार जताया

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Rozgar Mela, 19th Rozgar Mela, Nagpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नागपुर , 23 May 2026

Last updated on: May 23, 2026, 14:36 IST

महाराष्ट्र के नागपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा शनिवार को नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (एनएफएससी), राजनगर में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

उन्होंने रेलवे, डाक, रक्षा और स्वास्थ्य समेत विभिन्न केंद्रीय विभागों में चयनित 315 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेले को केंद्र सरकार की युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। असिस्टेंट लोको पायलट पद पर चयनित आकाश ने आईएएनएस को बताया कि उनका चयन सेंट्रल रेलवे के बिलासपुर जोन के नागपुर डिविजन में हुआ है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने की खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

उनका पूरा परिवार प्रधानमंत्री मोदी और नितिन गडकरी का आभारी है। आकाश ने रोजगार मेले को युवाओं के लिए एक बेहतर प्लेटफॉर्म बताया। वाराणसी के आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उनका चयन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव पद पर हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक बेरोजगार रहने के बाद नौकरी मिलने से बेहद खुशी है और रोजगार मेले ने युवाओं के लिए नए अवसर खोले हैं।

इस पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दिल से आभार। एम्स नागपुर में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पद पर चयनित महाराष्ट्र के वर्धा की महिमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को एक अच्छा अवसर दिया है, जिससे उन्हें लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। नौकरी मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आएगा और नितिन गडकरी से नियुक्ति पत्र प्राप्त करना उनके लिए गर्व की बात है।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Rozgar Mela , 19th Rozgar Mela , Nagpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD