Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गोवा में आम आदमी पार्टी के नेता पर ईडी की कार्रवाई को लेकर आप का केंद्र सरकार पर हमला

Atishi, AAP, Aam Aadmi Party, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 16:32 IST

दिल्ली और गोवा में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों को डराने और उनकी राजनीतिक गतिविधियों को रोकने के लिए ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में ईडी और सीबीआई को “हथियार” बनाकर इस्तेमाल किया, उसी तरह अब पंजाब और गोवा में भी एजेंसियों के जरिए राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। आतिशी ने कहा कि गोवा में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इसी वजह से बीजेपी ने अपने “वफादार एजेंट” ईडी को वहां भेजा है।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला के आवास समेत गोवा में कई पार्टी स्वयंसेवकों के घरों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। आतिशी का आरोप है कि यह कार्रवाई सिर्फ कार्यकर्ताओं को डराने के लिए नहीं बल्कि पार्टी के संगठनात्मक डेटा और रणनीति हासिल करने की कोशिश भी है। वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी नेताओं को चुनाव जीतने से रोकने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल अपने “पर्सनल गुंडों” की तरह कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इन एजेंसियों के सहारे राजनीतिक विरोधियों को परेशान किया जा सकता है, लेकिन देश की गिरती अर्थव्यवस्था और रुपए की कमजोर होती स्थिति को नहीं संभाला जा सकता।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गोवा के सह-प्रभारी दीपक सिंगला के दिल्ली और गोवा स्थित कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को लगातार ईडी, सीबीआई और एसीबी जैसी एजेंसियों के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। इस करवाई को लेकर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। 

 

Tags: Atishi , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD