Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

कार्यकर्ताओं की मेहनत से देश के 80 फीसदी हिस्से में भाजपा-एनडीए की सरकार : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गांधीनगर , 17 May 2026

Last updated on: May 18, 2026, 15:32 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि आज देश के 80 प्रतिशत हिस्से में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकारें हैं। उन्होंने इस राजनीतिक विस्तार का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। गांधीनगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने देशभर में तेजी से विस्तार किया है और कई राज्यों में प्रमुख राजनीतिक ताकत बनकर उभरी है।

उन्होंने कहा कि आज देश के 80 प्रतिशत हिस्से में भाजपा और एनडीए की सरकारें हैं। मां गंगा उत्तराखंड से निकलती हैं और बंगाल में जाकर समुद्र में मिलती हैं। उत्तराखंड से लेकर यूपी, बिहार और बंगाल तक भाजपा का शासन फैल चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार केंद्र में सत्ता में लौटी है। उन्होंने कहा कि किसी को हर जीत का श्रेय जाता है तो वह सिर्फ भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं।

जमीनी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहकर और जनता की समस्याओं को सुनकर पार्टी को लोगों से जोड़े रखा है। पार्टी कार्यकर्ता और नेता छोटे-छोटे स्थानीय मुद्दों को भी गंभीरता से लेते हैं। गृह मंत्री ने भाजपा के राज्य स्तर की ताकत से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी के प्रभाव के कारण कांग्रेस का देशभर में दबदबा था।

उसी तरह अब भाजपा संगठन की ताकत और जनता के समर्थन के दम पर पूरे देश में फैल रही है। उन्होंने गुजरात में हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने सभी नगर निगमों में जीत दर्ज की और नगरपालिकाओं व पंचायतों में भी बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार की भी सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD