Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

12वीं कक्षा की मेरिट सूची में चमकीं पुरानी पुलिस लाइन स्कूल की चार छात्राएं

सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पुरानी पुलिस लाइन का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा

Education, Punjab School Education Board, Government Girls Senior Secondary Smart School, Patiala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 14 May 2026

Last updated on: May 15, 2026, 13:22 IST

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पुरानी पुलिस लाइन (ओ.पी.एल.) पटियाला की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि चार छात्राओं ने पंजाब मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

कॉमर्स ग्रुप की छात्रा रिधिमा, पुत्री श्री केतन जैन, ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंजाब मेरिट में 15वां स्थान हासिल किया। वहीं इशमीत कौर, पुत्री श्री मनोहर सिंह, ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 17वां रैंक प्राप्त किया। इसी प्रकार वोकेशनल ग्रुप के टैक्सेशन प्रैक्टिसिस विभाग की छात्रा खुशप्रीत कौर, पुत्री श्री बलविंदर सिंह, ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंजाब मेरिट में 14वां स्थान हासिल किया, जबकि जशनजीत कौर, पुत्री श्री जगपाल सिंह, ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंजाब मेरिट में 15वां स्थान प्राप्त किया।

स्कूल के साइंस एवं आर्ट्स ग्रुप का परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहा। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मनदीप कौर अंटाल ने इस शानदार सफलता का श्रेय शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजीव शर्मा के मार्गदर्शन, अध्यापकों की अथक मेहनत तथा छात्राओं की लगन और अनुशासन को दिया।

उन्होंने बताया कि कुल 231 छात्राओं में से 56 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो स्कूल के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रिंसिपल द्वारा 5100-5100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

प्रिंसिपल ने छात्राओं के अभिभावकों तथा पूरे स्कूल स्टाफ को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कॉमर्स, वोकेशनल तथा अन्य सभी विषयों के अध्यापकों और लेक्चरारों की मेहनत की विशेष रूप से सराहना की।

 

 

Tags: Education , Punjab School Education Board , Government Girls Senior Secondary Smart School , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD