Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

एलजी टीएस संधू ने दिल्ली के पहले एंटी-नारकोटिक्स पुलिस स्टेशन को दी मंजूरी

Taranjit Singh Sandhu, Lieutenant Governor of Delhi, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 18:08 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने मंगलवार को राजधानी के पहले समर्पित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) पुलिस स्टेशन को मंजूरी देते हुए वर्ष 2027 तक ‘ड्रग-फ्री दिल्ली’ का सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया। एक अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल ने मंगलवार को 72 करोड़ रुपए कीमत के 1,700 किलोग्राम जब्त मादक पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए दो बड़े फैसलों की घोषणा की।

एलजी संधू ने कहा, "आज सुबह, मैं भी जहांगीरपुरी में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया में शामिल हुआ। यह नशीले पदार्थों और संगठित अपराध के खिलाफ एक कड़ा संदेश है। उपराज्यपाल ने युवाओं से यह भी अपील की कि वे नशे से दूर रहें और एक उद्देश्यपूर्ण जीवन जीएं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट किया, "मैं युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे साथियों के दबाव के बजाय अपने जीवन के उद्देश्य को चुनें।

हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राष्ट्रीय राजधानी में नशीले पदार्थों के लिए कोई बाजार, कोई पनाहगाह और कोई स्वीकार्यता न हो।" संधू ने कहा कि दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में नशीले पदार्थों के पूरे तंत्र को खत्म करने की दिशा में एक निर्णायक कदम उठा रही है। उन्होंने एक पोस्‍ट में कहा, "पीएम मोदी के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प से प्रेरित होकर हमने 2027 तक 'नशामुक्त दिल्ली' का एक साझा लक्ष्य तय किया है।"

एलजी संधू ने कहा, "इस मिशन को मजबूत करने के लिए मुझे दिल्ली के पहले डेडिकेटेड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) पुलिस स्टेशन को मंजूरी देने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हमारी रणनीति का मुख्य जोर नशीले पदार्थों के तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने पर है, साथ ही 'नशा नाॅट कूल' जैसी पहलों के जरिए समुदाय में जागरूकता फैलाने को भी प्राथमिकता दी जा रही है।"

इससे पहले, एलजी ने दिल्ली पुलिस के एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जिसमें कानून लागू करने वाली एजेंसियों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में गिरफ्तार किए गए झपटमारों और चोरों से बरामद किए गए 12,600 से ज्‍यादा फोन उनके असली मालिकों को लौटाए गए। एलजी ने कहा,"मुझे बताया गया है कि इस साल, दिल्ली पुलिस ने लगभग 16,000 डिवाइस बरामद किए हैं, जिनकी रिकवरी दर 74 प्रतिशत है।

आज, सभी जिलों में एक साथ 12,600 से ज्‍यादा फोन उनके मालिकों को सौंपे जा रहे हैं। ये आंकड़े, टेक्नोलॉजी की मदद से की जाने वाली पुलिसिंग की ताकत को दिखाते हैं।" 'ऑपरेशन विश्वास' की तारीफ करते हुए एलजी ने नागरिकों से अपील की कि वे अपराध से निपटने में कानून लागू करने वाली एजेंसियों की मदद करें।

दरअसल, 'ऑपरेशन विश्वास' दिल्ली पुलिस की एक ऐसी पहल है जिसका मकसद खोए हुए, चोरी हुए या छीने गए मोबाइल को उनके असली मालिकों तक पहुंचाना है। उन्‍होंने कहा, "सिर्फ टेक्नोलॉजी से ही ऐसे नतीजे नहीं मिल सकते। हर बरामद फोन के पीछे पुलिसकर्मियों की कड़ी मेहनत होती है। कॉन्स्टेबल सुरागों का पीछा करते हैं, अधिकारी वेरिफिकेशन का तालमेल बैठाते हैं, टेक्निकल टीमें इनपुट का विश्लेषण करती हैं और जिला इकाइयां फोन की लोकेशन ट्रैक करती हैं।

 

Tags: Taranjit Singh Sandhu , Lieutenant Governor of Delhi , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD