Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

24 घंटे में दूसरी बार नरेंद्र मोदी की जनता से अपील, वडोदरा में बोले- सोने की खरीदी से बचें और ईंधन बचाएं

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Vadodara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वडोदरा , 11 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 13:10 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से कई अहम अपील भी की, जिनमें सोने की खरीद कम करने, फर्टिलाइजर का सीमित उपयोग करने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की बात शामिल रही। प्रधानमंत्री मोदी ने वडोदरा में सरदारधाम भवन-3 का उद्घाटन किया और साथ ही सरदारधाम शिक्षा एवं सामाजिक विकास ढांचे से जुड़ी कई नई योजनाओं की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने 150 करोड़ रुपए की लागत से बने इस नए भवन का उद्घाटन किया। यह सरदारधाम कॉम्प्लेक्स के विस्तार का हिस्सा है, जिसे छात्रों को रहने और पढ़ाई की सुविधा देने के लिए बनाया गया है, खासकर उन छात्रों के लिए जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नया भवन-3, गुजरात में सरदारधाम की बढ़ती आधारभूत संरचना का नवीनतम हिस्सा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन 'पुण्य पर्व' जैसा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे सोमनाथ में थे, जहां मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने का आयोजन चल रहा है। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का सपना सरदार पटेल के संकल्प से पूरा हुआ था। उन्होंने कहा कि आज वडोदरा में सरदारधाम से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, जो शिक्षा और समाज के विकास के लिए अहम है।

उन्होंने देश में चल रहे राजनीतिक और चुनावी माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि हाल के नतीजों से पूरे देश में उत्साह का माहौल है। साथ ही गुजरात में हुए निकाय और पंचायत चुनावों के परिणामों को भी उन्होंने शानदार बताया। पीएम मोदी ने कहा कि आज छोटे शहरों के युवा स्टार्टअप्स में आगे आ रहे हैं और महिलाओं की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है।

सरकार की योजनाएं जैसे मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, मातृ वंदना और नल से जल जैसी योजनाएं महिलाओं और परिवारों को सशक्त बना रही हैं। वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय अस्थिर परिस्थितियों से गुजर रही है। कोरोना महामारी, आर्थिक चुनौतियां और पश्चिम एशिया में तनाव इसका हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा कि इनका असर भारत पर भी पड़ रहा है, लेकिन देश मिलकर हर संकट का सामना कर सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि देश के संसाधनों पर बोझ कम करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि विदेशी उत्पादों पर निर्भरता घटानी चाहिए और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कारपूलिंग अपनाने, वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने और डिजिटल तकनीक के अधिक उपयोग की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि सोने के आयात पर देश का बड़ा खर्च होता है, इसलिए वर्तमान समय में सोने की खरीद को टालना चाहिए। 'वोकल फॉर लोकल' को एक जन आंदोलन बनाना होगा ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके और देश आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि अपने गांव, अपने शहर, अपने देश के उद्यमियों को ताकत दें।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Vadodara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD