Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए डीडीटीजी विभाग की सराहना की

डिजिटल गवर्नेंस नवाचारों के लिए हिमाचल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Chief Minister of Himachal Pradesh, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 May 2026

Last updated on: May 11, 2026, 10:41 IST

डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस (डीडीटीजी) विभाग को ई-गवर्नेंस की दिशा में किए गए नवाचारों और नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सचिव, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस आशीष सिंघमार तथा निदेशक डॉ. निपुण जिंदल द्वारा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भेंट किए गए।

विभाग की अभिनव पहल ‘हिमपरिवार’ को ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ द्वारा ‘बेस्ट स्टेट-लेवल ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव’ श्रेणी में प्रतिष्ठित ई.टी.गोव टेक. 2026 (सिल्वर विनर) से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा विभाग के ‘सर्वे प्लेटफॉर्म’ को ई-गवर्नेंस श्रेणी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्कॉच समूह द्वारा ‘स्कॉच अवार्ड-2025’ प्रदान किया गया।

इस प्लेटफॉर्म को प्रभावी डिजिटल सर्वेक्षण और डेटा-आधारित प्रशासन को सक्षम बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया है। इसके अतिरिक्त, विभाग की हिमपरिवार, हिम एक्सेस सिंगल साइन-ऑन  (एस.एस.ओ.) तथा सर्वे प्लेटफॉर्म पहलों को भी ‘स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट रिकॉगनिशन’ प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित नागरिक केन्द्रित सेवाएं उपलब्ध करवाने में डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस विभाग के प्रयासों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तकनीक और नवाचार का उपयोग कर लोगों को प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग डिजिटल रूप से सशक्त हिमाचल के विजन को साकार करने के लिए एकीकृत प्लेटफॉर्म, डेटा-आधारित प्रशासन और निर्बाध नागरिक सेवाओं की दिशा में अपने प्रयास निरन्तर जारी रखेगा।

आशीष सिंघमार ने कहा कि यह पुरस्कार राज्य में मजबूत, विस्तृत नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को प्रतिबिंबित कर रहे हैं।इस अवसर पर प्रधान सचिव देवेश कुमार तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Chief Minister of Himachal Pradesh , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD