Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

एचपीएसएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Chief Minister of Himachal Pradesh, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 10 May 2026

Last updated on: May 11, 2026, 10:39 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश साइंस मास्टर्स एसोसिएशन (एचपीएसएमए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने हमीरपुर जिला के अध्यक्ष विकास कौशल के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की और अपनी मांगों से उन्हें अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर और प्रवक्ता के पदों पर पदोन्नत करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

श्री सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल की, इसके विपरीत केंद्र सरकार की ओर से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू करने के लिए निरंतर दबाव डाला जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में ओपीएस को बहाल रखेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के ओपीएस लागू करने के निर्णय के परिणामस्वरूप केंद्र सरकार ने 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता बंद कर दी है। इसके अलावा, वर्ष 1952 से राज्य को मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) भी बंद कर दिया गया है, जिससे राज्य को प्रतिवर्ष 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये की वित्तीय नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को राजस्व घाटा अनुदान के तहत 54,000 करोड़ रुपये तथा जीएसटी मुआवजे के रूप में 16,000 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जबकि वर्तमान राज्य सरकार को आरडीजी के रूप में केवल 17,000 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जो चार गुना कम है। इन वित्तीय चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश का निर्बाध विकास सुनिश्चित हो।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Chief Minister of Himachal Pradesh , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD