Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

रवांडा ने भारत को NEISA 2026 के लिए आमंत्रित किया, डॉ. जितेंद्र सिंह वर्चुअली शामिल होंगे

भारत और रवांडा परमाणु ऊर्जा, एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग पर चर्चा की

Dr Jitendra Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi, Jacqueline Mukangira
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 May 2026

Last updated on: May 10, 2026, 14:28 IST

भारत में रवांडा की उच्चायुक्त सुश्री जैकलीन मुकांगिरा ने आज केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और उन्हें किगाली रवांडा में 18 से 21 मई 2026 तक  आयोजित होने वाले 'अफ्रीका के लिए परमाणु ऊर्जा नवाचार शिखर सम्मेलन' (एनईआईएसए 2026) में शमिल होने के लिए निमंत्रण दिया।

हालांकि डॉ. जितेंद्र सिंह ने रवांडा का दौरा करने में असमर्थता पर खेद व्यक्त किया, लेकिन शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शमिल होने और निर्दिष्ट सत्र को संबोधित करने पर सहमति व्यक्त की। रवांडा सरकार की ओर से यह निमंत्रण दिया गया था। इसमें रवांडा की आईसीटी और नवाचार मंत्री माननीय पाउला इंगाबियर भी शामिल थीं।

एन ई आई एस ए 2026 का आयोजन किगाली कन्वेंशन सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए), अफ्रीका के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग (यूएनईसीए), परमाणु ऊर्जा एजेंसी, विश्व परमाणु संघ और क्षेत्रीय वित्तीय संस्थानों सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संस्थानों के सहयोग से किया जा रहा है। शिखर सम्मेलन में परमाणु ऊर्जा नवाचार, एआई एकीकरण, विनिर्माण इकोसिस्टम और अफ्रीका के लिए भविष्य के लिए तैयार ऊर्जा साझेदारी पर विचार-विमर्श करने के लिए मंत्रियों, नीति निर्माताओं, वैज्ञानिकों, नवप्रवर्तकों, उद्योग जगत के प्रमुखों और रणनीतिक हितधारकों को एक साथ आने की उम्मीद है।

दोनों पक्षों ने बातचीत के दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, परमाणु ऊर्जा अनुप्रयोगों, डिजिटल क्षमता निर्माण और उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत-रवांडा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रौद्योगिकी आधारित समावेशी विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, आर्टफिशल इन्टेलिजन्स और डिजिटल शासन सहित अग्रणी क्षेत्रों में भारत के बढ़ते वैश्विक जुड़ाव को साझा किया।

रवांडा के प्रतिनिधिमंडल ने भारत की बढ़ती वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमताओं में गहरी रुचि व्यक्त की और भारतीय मंत्रालयों, वैज्ञानिक संगठनों और नवाचार प्लेटफार्मों के साथ संस्थागत साझेदारी को बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। दोनों देशों के बीच अनुसंधान, शिक्षा, नवाचार इकोसिस्टम और क्षमता निर्माण पहल में सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने शिखर सम्मेलन के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह के लिए प्रस्तावित सत्र पर भी चर्चा की। यह वर्चुअल भागीदारी के तौर-तरीकों के साथ-साथ परमाणु ऊर्जा तैनाती, एआई और विनिर्माण साझेदारी पर केंद्रित था। केंद्रीय मंत्री महोदय ने कहा कि भारत उभरती और परिवर्तनकारी प्रौद्योगिकियों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को उच्च महत्व देता है और विज्ञान, नवाचार और सतत विकास के क्षेत्रों में ग्लोबल साउथ के देशों के साथ साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi , Jacqueline Mukangira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD