Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एडमिरल त्रिपाठी की अहम बैठक, भारत-म्यांमार नौसेना सहयोग को मजबूत करने पर जोर

Military, Navy, Indian Navy, Indian Navy Chief, Admiral Dinesh K Tripathi, Chief of Naval Staff, CNS, Admiral Htein Win
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नेप्यीडॉ , 05 May 2026

Last updated on: May 05, 2026, 18:28 IST

चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (सीएनएस) एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने म्यांमार की राजधानी नेप्यीडॉ में म्यांमार नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल ह्टिन विन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ते रिश्तों पर बात हुई। साथ ही समुद्री सहयोग बढ़ाने, ट्रेनिंग, क्षमता निर्माण, मोबाइल ट्रेनिंग टीम्स (एमटीटीएस), हाइड्रोग्राफी और आपसी तालमेल (इंटरऑपरेबिलिटी) को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर कहा, “म्यांमार दौरे के दौरान चार मई को एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने नेप्यीडॉ में एडमिरल ह्टिन विन से मुलाकात की। वहां पहुंचने पर म्यांमार नौसेना ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यह बैठक दोनों नौसेनाओं के रिश्तों को और मजबूत करने और बंगाल की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।”

उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों ने भारत-म्यांमार रिश्तों को और आगे बढ़ाने पर बात की। खास तौर पर समुद्री सहयोग, ट्रेनिंग, क्षमता निर्माण, मोबाइल ट्रेनिंग टीम्स, हाइड्रोग्राफी और आपसी तालमेल को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। बातचीत में समुद्री सुरक्षा से जुड़े साझा नजरिए और समुद्र में बढ़ते खतरों से मिलकर निपटने की जरूरत पर भी चर्चा हुई।”

एडमिरल त्रिपाठी ने सोमवार को म्यांमार के रक्षा मंत्री जनरल ह्टुन आंग से भी मुलाकात की और दोनों देशों के रिश्तों की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। एडमिरल त्रिपाठी का चार दिन का यह दौरा मंगलवार को खत्म होने वाला है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया, “दौरे के दौरान एडमिरल त्रिपाठी ने म्यांमार के रक्षा मंत्री जनरल ह्टुन आंग से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों देशों के रक्षा संबंधों की समीक्षा की गई और आगे की प्राथमिकताओं पर बात हुई। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि भारत-म्यांमार रक्षा सहयोग क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए कितना अहम है।” उन्होंने कहा क‍ि बातचीत में चल रही गतिविधियों और आगे सहयोग बढ़ाने के नए रास्तों पर भी चर्चा हुई, जो दोनों देशों के बीच मजबूत और भविष्य की ओर बढ़ते रिश्तों को दिखाता है।

एडमिरल त्रिपाठी ने रविवार को म्यांमार नौसेना के सेंट्रल नेवल कमांड के प्रमुख रियर एडमिरल आंग आंग नाइंग और ट्रेनिंग कमांड के प्रमुख रियर एडमिरल खुन आंग क्यॉ से भी मुलाकात की। इस दौरान नौसेना सहयोग बढ़ाने, रक्षा साझेदारी मजबूत करने और ऑपरेशनल सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। दोनों पक्षों ने ट्रेनिंग सहयोग और भविष्य में साथ काम करने के नए तरीकों पर भी चर्चा की।

प्रवक्ता ने बताया, “एडमिरल त्रिपाठी का यांगून स्थित सेंट्रल नेवल कमांड मुख्यालय में स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। वहां उन्होंने रियर एडमिरल आंग आंग नाइंग और रियर एडमिरल खुन आंग क्याव से मुलाकात की।” उन्होंने कहा क‍ि बैठक में नौसेना सहयोग, रक्षा साझेदारी, ऑपरेशनल तालमेल, समुद्री सुरक्षा और सुरक्षित समुद्री माहौल बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

ट्रेनिंग सहयोग और आपसी तालमेल बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। एडमिरल त्रिपाठी ने म्यांमार के नेवल ट्रेनिंग कमांड का भी दौरा किया, जहां उन्होंने भारत की मदद से किए गए कुछ प्रोजेक्ट्स सौंपे। प्रवक्ता ने बताया, “नेवल ट्रेनिंग कमांड में उन्हें वहां की ट्रेनिंग व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही दोनों नौसेनाओं के बीच चल रहे कार्यक्रमों और मोबाइल ट्रेनिंग टीम्स की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

एडमिरल त्रिपाठी ने भारत की ओर से बनाए गए कुछ प्रोजेक्ट्स जैसे कंटेनराइज्ड स्मॉल आर्म्स सिम्युलेटर और रिजिड इन्फ्लेटेबल बोट सौंपे, जो बंगाल की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने में मदद करेंगे, 'महासागर' के विजन के तहत।” भारतीय नौसेना के मुताबिक, यह दौरा भारत और म्यांमार के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ताना रिश्तों को और मजबूत करता है, जो आपसी सम्मान, भरोसे और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की साझा सोच पर आधारित हैं।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Indian Navy Chief , Admiral Dinesh K Tripathi , Chief of Naval Staff , CNS , Admiral Htein Win

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD