Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सर्बानंद सोनोवाल बोले- 'भाजपा होगी तो विकास होगा, लोग सुरक्षित रहेंगे', असम में जीत के बाद पार्टी दफ्तर में जश्न

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Assam
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

गुवाहाटी , 04 May 2026

Last updated on: May 04, 2026, 15:12 IST

असम में भाजपा को जबरदस्त जनादेश के बाद प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। गुवाहाटी में भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बहुमत के बाद राज्य की जनता का धन्यवाद किया है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "विकास, सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए पिछले 11 साल में भाजपा ने अनेक कार्य किए।

सभी लोग भाजपा सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। इन उपलब्धियों को देखते हुए लोग खुश हैं। हर किसी ने यह स्वीकार कर लिया है कि हर राज्य में भाजपा सरकार का होना जरूरी है। क्योंकि भाजपा होगी तो विकास होगा, लोग सुरक्षित रहेंगे और सामाजिक न्याय भी मिलेगा।" असम भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कार्यों पर असम की जनता ने भरोसा दिखाया है और ऐतिहासिक जनादेश दिया है।

यह बहुत महत्वपूर्ण है। पार्टी की ओर से मैं असम की जनता का धन्यवाद करता हूं।" दिलीप सैकिया ने कहा कि आने वाले 5 साल में असम की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम हर कोशिश करेंगे। असम में विकास और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर हर चुनावी वादे को एक-एक कर पूरा किया जाएगा। निश्चित रूप से असम की जीत साधारण नहीं, बल्कि ऐतिहासिक है।

भाजपा की जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाया और मिठाइयां खिलाईं। इस दौरान, कार्यालय में लोक कलाकारों ने भी गीत संगीत के जरिए जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय में जश्न मनाते हुए एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, "मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में महिलाओं के लिए काम किया।

आज राज्य में महिलाओं के लिए शांति, स्वच्छ और सुरक्षा का वातावरण है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम हिमंत के नेतृत्व में एनडीए सरकार की सरकार फिर से बन रही है।" उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत सतह पर रहकर काम करते हैं। पीएम मोदी हमेशा लोगों के साथ रहते हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री भी लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ रहते हैं।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD