Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

वीजीआरसी सूरत : भूपेंद्र पटेल ने ओनो कोईची से की मुलाकात

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश पर चर्चा

Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat BJP Gujarat, Surat, Gujarat, Ono Koichi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सूरत , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 14:41 IST

सूरत में दक्षिण गुजरात जोन की वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने आए जापान के भारत स्थित राजदूत ओनो कोईची की मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को अधिक मजबूत बनाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जापान के राजदूत ने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अभिनंदन दिया।

उन्होंने गुजरात के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने की जापान की प्रतिबद्ध पुनः दोहराई। उन्होंने कहा कि विशेषकर सेमीकंडक्टर सेक्टर में जापानी कंपनियां गुजरात के साथ भगीदारी करने को आतुर हैं। उन्होंने सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए आवश्यक सहायक उद्योगों के विकास के लिए सप्लाई पार्क स्थापित करने की जरूरत को लेकर भी सरकार के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने राज्य में उपलब्ध कुशल मानव संसाथन तथा मजबूत स्किल इकोसिस्टम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उत्तम इन्फ्रास्ट्रक्चर के बारे में जापान के राजदूत को अवगत कराते हुए कहा कि अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे शुरू होने से अहमदाबाद हवाई अड्डे तक का समय अब केवल 1.5 घंटे का रहा है। बैठक के दौरान जापान के राजदूत ने गुजरात सरकार के साथ काम करने का सकारात्मक अनुभव व्यक्त किया और भविष्य में अधिक सहयोग के लिए आतुरता दर्शाई।

इसके अलावा बल्क ड्रग पार्क तथा मेडिकल डिवाइस पार्क क्षेत्रों में नए अवसरों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव एम. के. दास, उद्योग एवं खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, सचिव डॉ. अजय कुमार तथा जापान के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat BJP Gujarat , Surat , Gujarat , Ono Koichi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD