Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजिंदर रंधावा

रंधावा ने कहा- जनता को बढ़ती महंगाई से राहत ही मजदूर दिवस पर होगी सच्ची श्रद्धांजलि

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 May 2026

Last updated on: May 02, 2026, 11:32 IST

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद ने आरोप लगाया कि मजदूर दिवस पर केंद्र सरकार ने महंगाई का तोहफा दिया है। जब पूरा देश अपने मेहनतकश वर्ग के योगदान को नमन कर रहा है, उसी दिन केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता को महंगाई का एक और झटका दिया है, जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जोकि आम जनता और विशेषकर मजदूर वर्ग की मुश्किलों को और बढ़ा देगा।

रंधावा ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि एक तरफ मजदूर दिवस पर सम्मान और अधिकारों की बातें होती हैं, और दूसरी तरफ उसी समय आम परिवारों पर महंगाई का बोझ और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि सरकार जनता को बढ़ती महंगाई से राहत दे और उनकी क्रय शक्ति को मजबूत करे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सहित पूरे देश में मजदूर वर्ग, जो खेतों, फैक्ट्रियों, निर्माण कार्यों और ढाबों में दिन-रात मेहनत करता है, पहले से ही आर्थिक दबाव में है। ऐसे समय में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें सीधे तौर पर उनकी रोज़मर्रा की जिंदगी और भोजन की लागत को प्रभावित करती हैं।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पंजाब का मजदूर अक्सर ढाबों पर सस्ती थाली पर निर्भर रहता है, लेकिन बढ़ती महंगाई अब उस थाली को भी महंगा कर रही है। यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है और सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।

रंधावा ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए तथा मजदूर और गरीब वर्ग को वास्तविक राहत प्रदान करे, न कि केवल प्रतीकात्मक घोषणाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इन फैसलों का कांग्रेस विरोध करती आ रही है और केंद्र सरकार से महंगाई को काबू करने की मांग करती है।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD