Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा

अपनी ही बिजली कंपनी के कर्ज़ की गारंटी देने से पीछे हटना सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Punjab Congress, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 11:28 IST

पूर्व उपमुख्यमंत्री पंजाब और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) को सरकार लगातार ‘मुनाफ़े में चलने वाली कंपनी’ बताती रही, उसी कंपनी पर अब ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेने की नौबत आ गई है। बिजली सब्सिडी के भुगतान में लगातार देरी, बढ़ते बकाया, महंगी दरों पर बिजली खरीद और अब नया कर्ज़ इस बात का प्रमाण है कि पंजाब का बिजली तंत्र गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। इससे स्पष्ट है कि सरकार के दावे और ज़मीनी हकीकत में भारी अंतर है।

रंधावा ने कहा कि सबसे गंभीर बात यह है कि पहली बार पंजाब सरकार ने कथित तौर पर अपनी ही बिजली कंपनी के कर्ज़ की गारंटी देने से भी इनकार कर दिया। यदि सरकार को अपनी ही कंपनी की वित्तीय स्थिति पर भरोसा नहीं है, तो फिर जनता से यह कैसे कहा जा सकता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है? सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर ऐसा कौन-सा वित्तीय संकट पैदा हो गया कि उसे अपनी ही कंपनी से दूरी बनानी पड़ी और 10 हजार करोड़ का ऋण लेना पड़ा। राज्य की वित्तीय एमरजेंसी के लिए कौन जिम्मेदार है और इसका ब्याज कौन भरेगा?

रंधावा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार जनता के सवालों का जवाब दे। सरकार बताए कि पंजाब पर कितना नया कर्ज़ चढ़ चुका है, सरकारी कंपनियों की वास्तविक आर्थिक स्थिति क्या है और जनता के पैसे का उपयोग किन मदों में किया जा रहा है। सरकार को हर रुपये का हिसाब देना होगा और यह बताना होगा कि आर्थिक मजबूती के वादे करने वाली सरकार आखिर पंजाब को किस दिशा में लेकर जा रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश और पंजाब के हालात यह हैं कि हर वर्ग सड़कों पर है। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, नौजवान रोजगार और भर्ती घोटालों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, कर्मचारी अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, आम जनता बिजली, पानी और महंगाई से परेशान होकर आवाज़ उठा रही है और विपक्षी सांसदों तक को नीट और स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। यह किसी सफल सरकार की नहीं, बल्कि पूरी तरह विफल शासन व्यवस्था की तस्वीर है।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Punjab Congress , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD