Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

मुझे अब भी समझ नहीं आ रहा कि हुआ क्या, हर दिन आपको चौकन्ना रहना पड़ता है : अक्षर पटेल

Axar Patel, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Delhi Capitals, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2026

Last updated on: Apr 28, 2026, 14:02 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में 75 रन पर सिमटने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) 9 विकेट से मैच गंवा बैठी। इस करारी हार का के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर हुआ क्या?  अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स खराब शुरुआत के बाद महज 16.3 ओवरों में 75 रन पर सिमट गई।

इसके जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 6.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "मुझे अब भी समझ नहीं आ रहा कि हुआ क्या? लेकिन सभी कहते हैं कि क्रिकेट में हर दिन आपको चौकन्ना रहना पड़ता है और आपको वापस आकर वही चीजें बार-बार करनी पड़ती हैं।

लेकिन हां, जब आप अगले मैच में उतरते हैं, तो आपको इसे भूलकर आगे बढ़ना होता है।" डीसी ने इस सीजन अपने शुरुआती दोनों मैच जीते थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक रन के करीबी अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अपने पिछले 6 मुकाबलों में डीसी 5 मैच गंवा चुकी है। जब कप्तान से पूछा गया कि क्या जीटी के विरुद्ध मैच के बाद से टीम की किस्मत बदली है? तो उन्होंने कहा, "हां, अगर मैं आज की बात करूं, तो आप ऐसा सोच सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि 'अगर-मगर' तो होते ही रहेंगे।

आप सोच सकते हैं कि अगर हमने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वह कैच ले लिया होता या वह रन पूरा कर लिया होता, तो शायद मोमेंटम बना रहता। लेकिन ये चीजें होती रहती हैं। जरूरी यह है कि आप हर दिन आएं और वही चीजें करते रहें, चौकन्ने रहें, और जो आप करते आ रहे हैं, वही करते रहें।" उन्होंने कहा, "आईपीएल एक बहुत मुश्किल टूर्नामेंट है।

आप एक दिन के लिए भी यह नहीं सोच सकते कि चीजें आसानी से हो जाएंगी। आपको हर बार आकर अपना प्लान लागू करना होता है। हां, मोमेंटम मायने रखता है, लेकिन आप यह सोचते नहीं रह सकते कि 'काश ऐसा हुआ होता।' बेहतर यही है कि जो आपके सामने है, उस पर ध्यान दें।" इस मैच से आगे बढ़ने के बारे में कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें आगे बढ़ना चाहिए।

अगर आप नकारात्मक सोचेंगे, तो मैच हार जाएंगे। अगर आप सकारात्मक सोचेंगे, तो आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। इसलिए हमें इसे भूलकर आगे बढ़ना होगा। मैं टीम से भी यही कहूंगा- एक खराब मैच का मतलब यह नहीं है कि आप एक-दूसरे पर उंगलियां उठाना या बल्लेबाजों को दोष देना शुरू कर दें। हमें सकारात्मक रहना होगा, पिछले 6-7 मैचों में हम जो करते आ रहे हैं, उसे जारी रखना होगा, और सही माइंडसेट बनाए रखना होगा।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसी की टीम महज 8 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी। जब अक्षर पटेल से पूछा गया कि क्या उन्हें शुरुआत में गेंद में इतनी ज्यादा मूवमेंट देखकर हैरानी हुई? तो कप्तान ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि हैरानी हुई। वे वर्ल्ड-क्लास बॉलर्स हैं और वे गेंद को कहीं भी स्विंग करा सकते हैं, उन्होंने हर मैदान पर ऐसा किया है। 

लेकिन हां, मुझे लगता है कि अगर हमारे ओपनर्स या टॉप-ऑर्डर के किसी बैटर ने शुरुआती कुछ ओवर्स को बेहतर तरीके से खेला होता, तो शायद कुछ फर्क पड़ सकता था और मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था, लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, उसका श्रेय उन्हें ही जाता है।"

 

Tags: Axar Patel , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Delhi Capitals , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD