Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

केएल राहुल-नीतीश राणा की जोड़ी का कमाल, आईपीएल इतिहास में कभी न हुआ था ऐसा

KL Rahul, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Nitish Rana, Delhi Capitals, Punjab Kings, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 17:53 IST

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले में केएल राहुल और नीतीश राणा की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। यह दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पहली ऐसी जोड़ी है, जिसने साझेदारी के मामले में 200 रन के आंकड़े को छुआ। अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 28 के स्कोर पर पथुम निसांका (11) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था।

यहां से केएल राहुल ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की साझेदारी करते हुए डीसी को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। यह आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम की ओर से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी ने 14 मई 2016 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए गुजरात लायन्स के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 229 रन जुटाए थे।

इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी दूसरे पायदान पर मौजूद है, जिन्होंने 23 अप्रैल 2011 को किंग्स इलेवन पंजाब के विरुद्ध पहले विकेट के लिए 146 रन जोड़े थे। इस लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर मयंक अग्रवाल और युवराज सिंह की जोड़ी है, जिन्होंने 15 अप्रैल 2015 को पुणे के मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 106 रन की साझेदारी की थी।

इसके बाद 1 मई 2015 को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ही मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े थे। शनिवार को खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और नितीश राणा की जोड़ी के शानदार खेल के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 2 विकेट गंवाकर 264 रन बनाए। केएल राहुल ने अपने आईपीएल करियर का छठा शतक लगाया।

उन्होंने 67 गेंदों में 9 छक्कों और 16 चौकों के साथ 152 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, नितीश राणा 44 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 91 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह ने 49 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, जबकि जैवियर बार्टलेट ने 69 रन लुटाकर 1 विकेट निकाला।

 

Tags: KL Rahul , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Nitish Rana , Delhi Capitals , Punjab Kings , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD