Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राघव चड्ढा के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत, विपक्ष ने उठाए सवाल

Raghav Chadha, Ashok Mittal, Sandeep Pathak, Swati Maliwal, Harbhajan Singh, AAP, Aam Aadmi Party, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 24, 2026, 17:38 IST

आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। चड्डा के इस ऐलान पर सियासी बयानबाजियां तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे आप के भीतर गहराते संकट का संकेत बताया है।

भाजपा नेता फतेह जंग सिंह बाजवा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी कर राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम युवा और ऊर्जावान नेता राघव चड्ढा के साथ-साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल का भाजपा में स्वागत करते हैं। समाज की सेवा करने की सच्ची इच्छा रखने वाला हर नेता अंततः एक ऐसे दृष्टिकोण से जुड़ जाता है जो सामूहिक विकास को प्राथमिकता देता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, 'सबका साथ, सबका विकास' का मार्ग कई लोगों को व्यापक भलाई के लिए काम करने हेतु प्रेरित करता रहा है। इस नई यात्रा के लिए उन्हें हमारी हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करेंगे। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने लिखा, "केजरीवाल के गैंग में अब सिर्फ चोर और भ्रष्टाचारी बचें हैं; जिसकी भी आत्मा जीवित है, वो वहां ज्यादा दिन नहीं रह सकता।

राघव भाई, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और बाकी साथियों का निर्णय साहसिक है और स्वागत योग्य है। यह पंजाब की जनता को केजरीवाल की लूट से बचाने के लिए निर्णायक साबित होगा।" शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, "सात राज्यसभा सांसदों (छह पंजाब से और एक दिल्ली से) का बड़े पैमाने पर पार्टी छोड़कर जाना आप की राजनीतिक संरचना और नेतृत्व के भीतर गहरे संकट को उजागर करता है।

यह कोई अकेली घटना नहीं है। यह विश्वास, आंतरिक लोकतंत्र और वैचारिक तालमेल की एक व्यवस्थागत विफलता को दर्शाता है। अरविंद केजरीवाल अब जवाबदेही से बच नहीं सकते। पार्टी में केंद्रीकृत निर्णय लेने की व्यवस्था के सूत्रधार होने के नाते, उन्हें इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और पार्टी प्रमुख के पद से हट जाना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "इसी तरह, भगवंत मान पंजाब पर शासन करने का नैतिक अधिकार स्पष्ट रूप से खो चुके हैं। जब किसी पार्टी के अपने ही सांसद इतनी बड़ी संख्या में उसका साथ छोड़ देते हैं, तो यह नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच पूरी तरह से टूट चुके संपर्क का संकेत होता है। पंजाब को राजनीतिक प्रयोगों के लिए एक 'प्रयोगशाला' तक सीमित नहीं किया जा सकता।

राज्य के लोग स्थिरता, विश्वसनीयता और ऐसे नेतृत्व के हकदार हैं जो जवाबदेही पर आधारित हो, न कि अवसरवादिता पर। अब जवाबदेही तय करने का समय आ गया है।" राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, "मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। कुछ लोग समझौता कर लेते हैं। जो लोग डरते हैं, वे भाजपा में चले जाते हैं। भाजपा के पास सिर्फ़ दो ही रास्ते हैं। या तो वे उसे अपने साथ ले लेते हैं जो डरा हुआ हो। बात बस इतनी ही है। या फिर वे लालच देते हैं। तो जरूर कोई लालच या डर रहा होगा।"

 

Tags: Raghav Chadha , Ashok Mittal , Sandeep Pathak , Swati Maliwal , Harbhajan Singh , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD