Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

यदि भगवंत मान ईमानदार हैं, तो उन्हें विधायक गोल्डी कंबोज द्वारा कथित स्कूल कब्जाने की कोशिश की CBI जांच करवानी चाहिए – बीजेपी

जलालाबाद में गुंडा राज बेनकाब – विधायक गोल्डी कंबोज की शह पर स्कूल हड़पने की कोशिश: काका कंबोज

Vineet Joshi, Kaka Kamboj, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Apr 2026

Last updated on: Apr 23, 2026, 10:47 IST

भारतीय जनता पार्टी फाजिल्का के जिला अध्यक्ष काका कंबोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जलालाबाद में हो रही एक संवेदनशील और चिंताजनक घटना को सामने रखते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि जलालाबाद की एक महिला, स्तुति, और उसका परिवार एक कानूनी तरीके से प्रॉपर्टी खरीदने की प्रक्रिया में था। 

इस संबंध में उन्होंने डीपीएस स्कूल के लिए लगभग 1.25 से 1.5 करोड़ रुपये बतौर बयाना भी दिया, जिसके पूरे दस्तावेज मौजूद हैं। परिवार की ओर से काका कंबोज की मौजूदगी में आरोप लगाए गए कि जैसे ही यह बात विधायक गोल्डी कंबोज तक पहुंची, उसके बाद परिवार को फोन कॉल के जरिए धमकियां, गाली-गलौज और दबाव डाला गया कि वे अपना बयाना वापस ले लें।

➖ झूठे केस और पुलिस दुरुपयोग के आरोप

उन्होंने कहा कि विधायक की शह पर डीपीएस स्कूल के मालिकों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई और उन्हें घर से उठाकर थाने ले जाया गया। बाद में राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें छोड़ दिया गया। इसके अलावा, जब परिवार ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें आधे पैसे की पेशकश कर डराया गया और अन्य झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई।

➖ परिवार पर दबाव और डर का माहौल

कंबोज ने बताया कि पुलिस द्वारा घरों में घुसकर डराने-धमकाने की घटनाएं सामने आई हैं। परिवार के सदस्य, जो सरकारी नौकरी में हैं, उन पर भी नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कारण परिवार डिप्रेशन में चला गया और आत्महत्या जैसे विचारों तक पहुंच गया, जो बेहद चिंताजनक है।

➖ पुराने रिकॉर्ड और संपत्ति विवाद की पृष्ठभूमि

काका कंबोज ने बताया कि यह स्कूल 2010 में कानूनी रूप से बेचा गया था और पिछले 13 सालों से इस पर कोई विवाद नहीं था। सभी दस्तावेज, पावर ऑफ अटॉर्नी और भुगतान के सबूत मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब राजनीतिक दखल के जरिए इस मामले को जबरन उठाकर प्रॉपर्टी हड़पने की कोशिश की जा रही है।

➖ सीबीआई जांच की मांग

भाजपा ने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच पंजाब पुलिस से बाहर कराकर सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। कंबोज ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान सच में ईमानदार हैं, तो उन्हें तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप कर सच्चाई सामने लानी चाहिए।

➖ मीडिया के माध्यम से अपील

उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि इस मुद्दे को ऊपर तक पहुंचाया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और जलालाबाद में कानून का राज कायम हो।

 

Tags: Vineet Joshi , Kaka Kamboj , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD