Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

कैसी भी हो परिस्थिति एक सी हो मनोस्थिति

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Apr 2026

Last updated on: Apr 21, 2026, 15:51 IST

सतगुरु माता जी के पावन आशीर्वाद से सेक्टर 30 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में महिला समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के सदस्य श्रीमती जोगिंद्र कौर जी ने विशेष तौर पर पहुंचकर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश दिया।

महिला समागम में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं, बच्चियों, युवतियों और बुजुर्ग महिलाओं ने अनेक भाषाओं का सहारा लेते हुए गीत, कविताएँ, भाषण और लघु नाटिकाओं के माध्यम से सत्संग, सेवा और सिमरन से प्राप्त अपने अनुभवों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे वातावरण भक्ति और आनंद से परिपूर्ण हो गया। 

श्रीमती जोगिंद्र कौर ने  कहा  कि सतगुरु का सदैव यही संदेश  रहा कि "कैसी भी हो परिस्थिति एक सी हो मनोस्थिति। इसलिए जीवन में आने वाली बाधाओं व अड़चनों से घबराना नहीं चाहिए  बल्कि सेवा, सिमरन व सत्संग करने से यह बाधाएं-  बाधाए नहीं रहती बल्कि जीवन का हिस्सा बनकर साथ साथ चलती है जैसे समुद्र में नाव।  

सतगुरु से ब्रह्मज्ञान मिलने के बाद ही  हम अपने विश्वास में संवृद्धि करते है बल्कि यह जीवन सहज रूप से चल सकता है। जो-जो भी सज्जन सत्गुरू के आदेशों का पालन करते हुए सेवा, सिमरन और सत्संग पर दृढ़ता से चलता है। वही वास्तव में परमात्मा को अपने भीतर अनुभव कर पाता है और ब्रह्मज्ञान को अपने जीवन का अंग बना लेता है। 

इस अवसर पर श्रीमती जोगिंदर  कौर  जी ने युवाओं की भूमिका को विशेष महत्व देते हुए कहा कि सत्गुरू माता सुदीक्षा जी द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से युवा वर्ग को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। यह मंच न केवल उनकी क्षमताओं को निखारता है, बल्कि उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। 

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन देकर उन्हें सफल बनाना चाहते हैं, उसी प्रकार सत्गुरू भी चाहते हैं कि युवा वर्ग आध्यात्मिकता से जुड़कर अपने जीवन को उच्च आदर्शों की ओर अग्रसर करे। उन्होंने  कहा कि आज के समय में यह अत्यंत आवश्यक है कि युवा अपने समय का सदुपयोग करें और उसे सेवा, सिमरन एवं सत्संग में लगाएँ। 

इससे वे न केवल बुरी आदतों और भटकाव से दूर रहेंगे, बल्कि भविष्य में मानवता की सेवा करते हुए समाज में प्रेम, शांति और सद्भावना का संदेश भी प्रसारित करेंगे। कार्यक्रम के अंत में संयोजक श्री नवनीत पाठक जी एवं जोनल इंचार्ज श्री ओ.पी. निरंकारी जी  ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD