Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया

रैत में उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक, प्रत्येक विभाग को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शाहपुर , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 16:40 IST

सोमवार देर सायं रैत ब्लॉक कार्यालय के समिति हाल में मानसून तैयारियों को लेकर उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग चौबीसों घंटे सतर्क एवं तैयार रहें।

उन्होंने प्रत्येक विभाग को एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उसका मोबाइल नंबर प्रशासन के साथ साझा करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित संपर्क स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सभी सड़कें यातायात के लिए सुचारू रूप से खुली रहें तथा जेसीबी सहित आवश्यक मशीनरी को चिन्हित स्थानों पर तैनात रखा जाए, ताकि भूस्खलन या अन्य बाधाओं की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

जल शक्ति विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि विशेषकर बरसात के दिनों में पेयजल भंडारण टैंकों का नियमित क्लोरीनेशन सुनिश्चित किया जाए तथा क्लोरीनेशन के समय संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को भी सूचित किया जाए, जिससे उनकी सहभागिता बनी रहे। उन्होंने विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने और तकनीकी खराबी आने पर तत्काल उसे दूर करने के निर्देश दिए।

 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राशन एवं रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा गैस वितरण का रूट चार्ट पहले से सार्वजनिक करने के लिए कहा, ताकि लोगों को समय पर जानकारी मिल सके। स्वास्थ्य विभाग को बरसात से जुड़ी बीमारियों की दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सर्पदंश के उपचार हेतु एंटी-वेनम इंजेक्शन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।

केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने मोबाइल फोन हमेशा सक्रिय रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आमजन को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए टीमवर्क सबसे महत्वपूर्ण है।

बैठक में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर ने विधायक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों एवं सुझावों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा मानसून के दौरान उपमंडल स्तर के सभी विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला परिषद सदस्य, नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद तथा विभिन्न पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD